{"_id":"6435b0bbe9157c012d0dcd14","slug":"woman-died-after-falling-in-the-well-banda-news-c-12-1-174811-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: कुएं में गिरकर महिला की मौत, परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार थी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: कुएं में गिरकर महिला की मौत, परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार थी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 12 Apr 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:40 AM IST
सार
मृतका के पति बलवान ने बताया कि मृतका मानसिक अस्वस्थ थी और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पति गांव में रहकर खेती-किसानी करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। दमकल की गाड़ी ने शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव निवासी मुन्नी (45) मंगलवार को दोपहर घर के पास स्थित मिठुवा कुआं के पास गई थी। वहां अचानक उसे दौरे पड़ने से वह कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकालने का प्रयास किया। जब वह नहीं निकली तो पैलानी थाना पुलिस नेदमकल गाड़ी को बुलाया।
विज्ञापन
दमकल के जवानों ने महिला का शव कुएं से निकाल लिया। मृतका के पति बलवान ने बताया कि मृतका मानसिक अस्वस्थ थी और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पति गांव में रहकर खेती-किसानी करता है। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि कुएं में गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन