फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman committed suicide

मायके नहीं जाने दिया तो आग लगा जान दी

Fri, 03 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 03 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide

पत्नी को मायके जाने से मना किया तो उसने सूने घर में खुद को आग लगाकर जान

विज्ञापन
दे दी। देर रात तक मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने शव को मॉच्युरी में रखवा दिया। वहीं एक अन्य महिला खाना बनाते समय आग से झुलस गई। उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर युवती खाना बनाते समय आग से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन निवासी किरन (20) पत्नी संदीप साहू ने गुरुवार को दोपहर सूने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। पड़ोसियों ने आग बुझाई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति नेे बताया कि वह कसबा स्थित इलाहाबाद बैंक में प्राइवेट काम करता है।

गुरुवार को सुबह बैंक चला गया। पिता नत्थू व मां कसबे से कुछ दूर विशाल का पुरवा में रहते हैं। घटना के समय घर में कोई नहीं था। दो दिन पहले किरन की चाची मुरवल गांव से यहां आई थी। वह चाची के साथ मायके जाने की जिद कर रही थी।

भेजने से मना करने से नाराज होकर आग लगाकर जान दे दी। दो साल पहले शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई है। शव मॉच्युरी में रखवा दिया गया है।

एक अन्य घटना में कमासिन निवासी रामा (45) पत्नी गोरेलाल बुधवार को शाम खाना बनाते समय साड़ी में आग लगने से झुलस गई। परिजन आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतका के बड़े पुत्र राजेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अपने खेत में मां का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी रोशनी (21) पत्नी धर्मेंद्र गुरुवार को सुबह गैस चूल्हे से खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed