फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman committed suicide by hanging

Banda News: महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

Sun, 26 Mar 2023 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging
महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव का मामला
मृतका के भाई ने घरेलू विवाद में हत्या किए जाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सूने मकान में महिला का शव छप्पर की धन्नी से रस्सी में लटका पाया गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। देर शाम खेत से आने पर परिजनों को जानकारी हुई। मृतका के भाई ने घरेलू विवाद के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी गिरजा उर्फ गुडिय़ा (36) ने शनिवार की शाम सूने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम जब पति ठाकुरदास, ससुर छुट्टन आदि खेत से लौटकर घर आए तो शव लटका मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि दो पुत्र हैं। उसने क्यों फंदा लगा लिया। इसकी उसे जानकारी नहीं है। उधर, मृतका के भाई अतर्रा के पिंडखर गांव निवासी पवन ने घरेलू विवाद के चलते मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। शादी आठ साल पहले हुई थी। मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। मृतका घर में अकेली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed