फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman candidate contests from Lok Sabha seat after one and a half decade

Banda News: डेढ़ दशक बाद लोकसभा सीट से उतरीं महिला प्रत्याशी

Fri, 03 May 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman candidate contests from Lok Sabha seat after one and a half decade
बांदा। डेढ़ दशक बाद बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर एक बार फिर महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी की कृष्णा पटेल से पहले एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया था। वर्तमान में करीब 48 फीसदी वोट महिलाओं का है, ऐसे में दूसरी पार्टियों के सूरमाओं के माथे की लकीरें गहरी हो गई हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीटों पर आधी आबादी का खासा दखल है। इनके बिना कोई भी प्रत्याशी सांसद बनकर दिल्ली तक नहीं पहुंच सकता। इसके बाद भी किसी भी राजनैतिक दल ने महिलाओं को टिकट देने में दिलेरी नहीं दिखाई। सपा से पहले यह काम 1962 में पहली बार कांग्रेस ने किया था। पार्टी ने बांदा लोकसभा से सावित्री निगम को टिकट दिया और वह जीती भी थीं। इसके बाद 2009 में भाजपा ने अमिता बाजपेयी को टिकट देकर दांव खेला, लेकिन वह चुनाव हार गई। इसके बाद किसी महिला प्रत्याशी पर कांग्रेस, सपा, बसपा व भाजपा ने दांव नहीं खेला।
विज्ञापन

डेढ़ दशक बाद सपा ने पूर्व मंत्री शिवशकर पटेल की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर अन्य सियासी खेमों में खलबली मचा दी है। कई समीकरण भी गड़बड़ा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा लोकसभा पर विधानसभावार वोटर

विधानसभा
महिला

कुल वोटर

तिंदवारी 1,46,822
3,22,577

बबेरू
1,54,134
3,43,295

नरैनी
1,60,272
3,49,286

बांदा

1,44,267
3,13,181

चित्रकूट
1,78,474
3,84,145

मानिकपुर
1,63,019
3,49,947

योग

9,46,988
20,62,431
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed