Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Witness and CBI representative did not appear; hearing now on the 1st

Banda News: गवाह व सीबीआई प्रतिनिधि नहीं आए, सुनवाई अब एक को

Mon, 16 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 16 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Witness and CBI representative did not appear; hearing now on the 1st
बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े आईटी एक्ट के मामले में सोमवार को विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीना और गवाहों के उपस्थित न होने के कारण न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की है।
इस मामले में यौन शोषण के प्रकरण में 20 फरवरी को फांसी की सजा पा चुके चित्रकूट के सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता (जेई) रामभवन को जेल से पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय लाया गया। वहीं, सह आरोपी दिल्ली निवासी इंजीनियर मोहम्मद आकिफ के अधिवक्ता ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उसकी हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया।
सीबीआई की जांच में नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता निलंबित जेई रामभवन और सह आरोपी मोहम्मद आकिफ के विरुद्ध आईटी एक्ट के उल्लंघन और संगठित होकर साजिश करने के साक्ष्य सामने आए थे। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ 31 अक्तूबर 2020 को दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में न्यायालय ने इस मामले में आरोप तय किए थे। मुकदमे में सीबीआई ने 12 गवाहों को शामिल किया है। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में चल रही है।
----
विधायक अब्बास मामले में सुनवाई आज
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात के मामले में मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई होगी। इस मामले में जेल अधिकारियों समेत 11 लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी 2023 को तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चित्रकूट जेल में संयुक्त रूप से छापा मारा था। इस दौरान अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रही थीं।
चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक नियाज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा महामंत्री फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले की जांच की थी।

आरोप है कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। मुलाकात के बदले में जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार दिए जाते थे। फिलहाल मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed