फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Winners of General Knowledge, Painting, and Essay Competitions Honoured

Banda News: सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Sun, 11 Oct 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Winners of General Knowledge, Painting, and Essay Competitions Honoured
बांदा। ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को सिटी पैलेस में सामान्य ज्ञान, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता यह बबेरू, बिसंडा, बांदा, मर्का, बीरा और कमासिन समेत सात केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 515 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का परिचय दिया। सामान्य ज्ञान में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के अंकित गुप्ता ने पहला और कल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्वामी हरिप्रसाद सिंगरौर इंटर कॉलेज के सुमित कुमार ने तीसरा स्थान जीता। जूनियर श्रेणी में वीएसएम इंटर कॉलेज के आर्यन प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल की कशिश पटेल द्वितीय और दिव्यांशी सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन

चित्रकला की सीनियर श्रेणी में महर्षि कन्या इंटर कॉलेज की उमा यादव ने पहला, हिना खान ने दूसरा और वीएसएम इंटर कॉलेज की पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर श्रेणी में संस्कार कोचिंग सेंटर की आकृति गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर बांदा की रक्षा मिश्रा, आधार चिल्ड्रन एकेडमी की रश्मि यादव क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध में कंचन मेमो. पब्लिक स्कूल की जिज्ञासा यादव ने पहला, संस्कार कोचिंग सेंटर की आकृति गुप्ता ने दूसरा और वीएसएम इंटर कॉलेज की खनक प्रजापति ने तीसरा स्थान जीता। जूनियर श्रेणी में महर्षि कन्या इंटर कॉलेज की नैंसी प्रथम, जय दुर्गे इंटर कॉलेज की अभिलाषा द्वितीय और महर्षि कन्या इंटर कॉलेज की रिमझिम राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव, विशिष्ट अतिथि विजय विक्रम सिंह, मंच के संस्थापक लालमन, लवरुद्र प्रताप, वेद मित्र, नरेंद्र अवस्थी, जयकिशन जैकी, मंगलेश चतुर्वेदी, अमरनाथ, दुर्गा प्रसाद, राजेश प्रजापति, नरेंद्र निषाद राज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed