{"_id":"57546cb54f1c1b2a461093ae","slug":"wind-son-temple-are-buzzing-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में गूंज रहे हैं पवन पुत्र के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में गूंज रहे हैं पवन पुत्र के जयकारे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हनुमान की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
नरैनी। गुढ़ा के हनुमान मंदिर में लगा जेष्ठ मेला अव्यवस्थाओं का शिकार है। माह भर चलने वाले इस मेले में दूरदराज से हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आ रहे हैं। भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और मंदिर में हनुमान के जयकारे गूंजे। क्षेत्र में सुपर पावर के रूप में प्रसिद्ध गुढ़ा के हनुमान जी पर हजारों लोगों की आस्था है। ज्येष्ठ माह में हर साल यहां एक माह मेला लगता है। पूर्णमासी तक को मेले का समापन होगा। इस दौरान यहां भारी तादाद में श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर के महंत भंडारी ने बताया कि मेले में हर रोज हजारों भक्त मत्था टेककर हनुमान जी से संकट मुक्ति की कामना कर रहे हैं। मंगलवार व शनिवार को भीड़ बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
शासन प्रशासन की ओर से पेयजल, सफाई व सुरक्षा आदि के कोई इंतजाम नहीं किए गए। पुजारी के मुताबिक प्रदेश और देश की अदालतों में जो मुकदमे नहीं सुलझ पाते उन्हें दोनों पक्ष यहां एक कसम लेकर सुलझा लेते हैं। सच्चे मन से की गई मुरादें यहां जरूर पूरी होती हैं। इसीलिए क्षेत्र में इन्हें सुपर पावर का दर्जा प्राप्त है। मेले में बांदा समेत महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर, कर्वी, इलाहाबाद और एमपी के सीमावर्ती जिले पन्ना, सतना, छतरपुर, रीवां व टीकमगढ़ से भक्त दर्शन को आ रहे हैं। प्रधान सीमा सिंह ने बताया कि पेयजल के लिए सिर्फ दो टैंकर लगाए गए हैं। कड़ी धूप में रखे टैंकरों का पानी खौलने लगता है। पानी की टंकी न होने से भक्त पानी के लिए भटकते हैं।
विज्ञापन