फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife was talking to someone on phone So husband committed suicide by hanging himself

Banda News: पत्नी फोन पर करती थी किसी से बात तो पति ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wife was talking to someone on phone

So husband committed suicide by hanging himself
बांदा/अतर्रा। अतर्रा के कृष्णानगर निवासी योगेंद्र कुमार श्रीवास (30) ने बुधवार को सुबह घर के आंगन में लगे जाल से साड़ी से फंदा लगा लिया। चचेरे भाई लवकुश ने बताया कि योगेंद्र की पत्नी फोन पर किसी से बातें किया करती थी। इससे दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

लवकुश के मुताबिक योगेंद्र के पिता राममिलन अपनी बहू वर्षा (योगेंद्र की पत्नी) को छोड़ने मंगलवार उसके मायके चंदला मध्य प्रदेश गए थे। वहां से लौटने पर बुधवार को सुबह उन्होंने योगेंद्र को फंदे से लटका देखा। आरोप है कि वर्षा फोन पर किसी से बात करती थी। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। झगड़े वाली बात वर्षा ने अपने परिचित से बताई तो उस व्यक्ति ने फोन पर योगेंद्र को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

योगेंद्र एलएनटी कंपनी में मजदूरी करता था। इन दिनों कंपनी का काम अतर्रा में चल रहा है। शादी के दो साल हो गए थे। संतान नहीं थी। रविवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। उसकी पत्नी ने डायल-112 पुलिस भी बुलाई थी। अतर्रा कोतवाली प्रभारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि परिजनों ने उनसे कोई वजह नहीं बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed