{"_id":"6894f05640b3cdb93f0916e8","slug":"whistle-blew-in-bhuragadh-sub-centre-power-cut-for-four-hours-banda-news-c-212-1-sknp1027-131335-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भूरागढ़ उपकेंद्र में फुंकी सीटी, चार घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भूरागढ़ उपकेंद्र में फुंकी सीटी, चार घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
भूरागढ़ उप केंद्र में फुंकी इनकमिंग सेकेंड की सीटी।
- फोटो : संवाद
बांदा। शहर में गुरुवार को शाम बारिश के बाद बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। भूरागढ़ उप केद्र में इनकमिंग-2 की सीटी फुंकने से शहर के आधे हिस्से में बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में करीब चार घंटे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। उधर, पीलीकोठी उप केंद्र से जुड़े गूलरनाका में एक साथ चार केबल ओवरलोड होकर पिघल गईं इससे करीब दस हजार की आबादी छह घंटे अंधेरे में रही।
जिले में बारिश थमने के बाद दो दिन से तेज धूप निकल रही है। इस वजह से गर्मी भी बढ़ रही है। गुरुवार को उमस भरी गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था भी पटरी से पूरी तरह उतर गई। शाम को तीन बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई, बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गई। इसी बीच भूरागढ़ उप केंद्र में इनकमिंग द्वितीय की सीटी ब्लास्ट हो गई। इससे भूरागढ़ उप केंद्र से जुड़े करीब दस गांवों और शहर के सात वार्डों में बिजली गुल हो गई। सीटी फुंकने की जानकारी होने पर जेई और अन्य कर्मचारी पहुंचे, लेकिन सीटी बनाने में करीब चार घंटे का समय लग गया।
इस बीच लाइन चालू हुई, पर कुछ देर बाद फिर चली गई। इससे क्योटरा, कटरा, खुटला, निम्नीपार, कंचन पुरवा सहित सात वार्डों की करीब 50 हजार की आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान रही। पीलीकोठी से जुड़े टेलीफोन टावर फीडर में गूलरनाका में स्कूल के पास एरियर बंच के पांच केबल पिघल कर नीचे गिर गए। इससे अलीगंज, मर्दननाका, खाईंपार, शास्त्री नगर, बाबूलाल चौराहा, गूलरनाका की बिजली शाम चार बजे गुल हो गई। देर शाम तक केबल बदलने का काम चलता, पर बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। रामलीला मैदान अलीगंज में भी केबल पिघल कर टूटा। इससे अतर्रा चुंगी की तरफ भी बिजली गुल हो गई। लोग यहां घंटों बिजली के बिना बेहाल रहे।
विज्ञापन
वर्जन-
-दो दिनों से मौसम साफ होने से गर्मी बढ़ी है और बिजली लाइनों पर लोड बढ़ा है। कुछ जगह फाल्ट होने की जानकारी मिली थी, जिसे तत्काल दुरुस्त कराया गया है।- -राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय, बांदा