फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   While trying to save a girl, the tractor went out of control and overturned into a pond along with the trolley.

Banda News: बालिका को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत तालाब में पलटा

Fri, 12 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 12 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
While trying to save a girl, the tractor went out of control and overturned into a pond along with the trolley.
फोटो- 21 तालाब से टैक्टर को निकालती क्रेन। संवाद - फोटो : राम मंदिर के ​शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा
बबेरू (बांदा)। सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बालिका को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी माता बदल अपने समधी भांटी गांव निवासी रामदेव फौजी के घर से धान लेकर बबेरू मंडी बेचने के लिए गए थे, वहां से धान बेचकर गुरुवार की शाम वह वापस गुजेनी जा रहे थे। उमरहनी गांव के पास तालाब के किनारे एक बालिका बैठी थी, जैसे ही ट्रैक्टर निकला, बालिका दौड़कर सड़क पार करने लगी। इस पर ट्रैक्टर चालक ने बालिका को बचाने में स्टीयरिंग मोड़ दी, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आईं हैं। ट्रैक्टर- ट्रॉली पूरी तरह तालाब में डूब गए, बबेरू कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर व ट्रॉली को निकलवाया है।
विज्ञापन

--------------------

बाइक फिसलकर गिरी, एक घायल
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी रमन सिंह (32) गुरुवार को कस्बे से बाजार कर घर लौट रहे थे। गुढ़ा गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर कर दिया। घायल के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed