फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When wife did not come from her parents' home, young man consumed poison, died

Banda News: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने खाया जहर, मौत

Mon, 22 Jan 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
When wife did not come from her parents' home, young man consumed poison, died
बांदा। पत्नी के मायके से आने से मना करने पर नशे में खेतिहर मजदूर ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल फिर रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को लेकर भाई ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने खेत मालिक और मृतक की पत्नी के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा बरुआ डेरा निवासी कल्लू निषाद (28) देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक खेत में बोर की रखवाली करते थे। वह रविवार को बांदा के क्योटरा मोहल्ले स्थित अपनी ससुराल में पत्नी क्रांति को लेने गए थे। पत्नी ने सर्दी का हवाला देकर बच्चों के साथ आने से मना कर दिया। पत्नी का कहना है कि पति नशे में थे। उधर, गांव पहुंचकर कल्लू ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन

उधर, घटना को लेकर कल्लू के भाई बाबू ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बोर मालिक से उन्हें जानकारी मिली कि उसके भाई को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे हैं। वहां पहुंचने पर उन्हें कोई नहीं मिला। रात आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि भाई की मौत हो गई। बोर मालिक ने उन्हें शव भी देखने नहीं दिया। उसे भगा दिया। भाभी क्रांति आ गईं उन्होंने भी उनसे झगड़ा किया। भाई ने बोर मालिक व भाभी क्रांति पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भाई द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed