फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the woman was stopped from going to her maternal home at night, she hanged herself and committed suicide

Banda News: रात में मायके जाने से रोका तो महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
When the woman was stopped from going to her maternal home at night, she hanged herself and committed suicide
बांदा। पति ने मायके जाने से मना किया तो महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, महिला के भाई ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिसंडा के लोधन पुरवा गांव निवासी सुमित प्रजाति ने बताया कि वह पति के साथ पंजाब से ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके शनिवार की रात गांव आए थे। पत्नी संगीता (35) रात में ही मायके जाने की जिद कर रही थी। मायके में उसके भतीजे की शादी है। उसने रात में जाने से मना किया। इससे नाराज होकर वह कमरे के अंदर चली गई। वह बाहर आंगन में सो गया था। रविवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खटखटाया। आवाज न आने पर उसने पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को फोन किया।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। बताया वर्ष 2012 में शादी हुई थी। उधर, बबेरू के तरायां गांव से आए भाई मन्नू ने बताया कि घर में भतीजे सुमित की शादी है। शादी में शरीक होने के लिए वह पंजाब से आई थी। रात में झगड़ा होने पर पति ने मारपीट की और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। थानाध्यक्ष बिसंडा कौशल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed