{"_id":"6673241fd5e20a4dd0015abf","slug":"when-the-wife-went-to-her-parents-house-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-bnd1006-112048-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी मायके गई तो युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी मायके गई तो युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बांदा। घरेलू विवाद के चलते पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। मंगलवार की देर रात युवक ने घर के अंदर कमरे में पंखे से गमछा फंसाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले की है। वहां रहने वाला 40 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र रामभरोसे जिला महिला अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता था। लगभग चार महीनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। घरेलू विवाद के चलते तकरीबन डेढ़ माह पूर्व नंदकिशोर की पत्नी पार्वती अपने मायके जनपद चित्रकूट के मऊ गांव के मजरा हटवा चली गई थी। पत्नी के मायके चले जाने के बाद वह तनाव में रहता था।
मंगलवार की शाम को उसने शराब पी रखी थी। देर रात उसने गमछे को सीलिंग फैन में फंसाया और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कालूकुआं चौकी प्रभारी अरविंद मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक के भाई रामसेवक ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद से नंदकिशोर परेशान रहता था।