फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the Lieutenant was created, Abhinav Singh with the parents in the passing out parade.

लेफ्टिनेंट बनाए जाने पर पासिंग आउट परेड में माता-पिता के साथ अभनिव सिंह।

Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
banda
banda Updated Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी परिवार को मिला सेना का लेफ्टिनेंट अमर उजाला ब्यूरो बांदा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार में अब भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट का तमगा भी पहुंच गया। वकालत से जुड़े परिवार के 22 वर्षीय होनहार बेटे ने यह गौरव हासिल किया है। हाल ही में उसे भारतीय सेना की आफीसर्स ट्रेनिंग एकाडमी से यह तमगा प्राप्त किया। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। स्वतंत्रता सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर आनंद देव सिंह के पौत्र और पेशे से अधिवक्ता आदित्य सिंह के इकलौते बेटे अभिनव सिंह को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल हुआ है। चेन्नई स्थित भारतीय सेना की आफीसर्स ट्रेनिंग एकाडमी में उसने यह गौरव प्राप्त किया। अभिनव की उम्र सिर्फ 22 वर्ष है। उसने संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवाओं (सीडीएस) में चयनित होने के बाद कमीशंड आफीसर का मुकाम हासिल किया। सेना की आर्टिलरी कोर को चुना। अकादमी से पासिंग आउट परेड के बाद गृह जनपद आए अभिनव का यहां परिजनों के साथ शुभचिंतकों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया। मां संध्या सिंह (गृहणी) और पिता आदित्य सिंह (अधिवक्ता) ने कहा कि उन्हें नाज है कि परिवार में उनका पहला बेटा भारतीय सेना से जुड़ा है। ===========
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed