फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When mother scolded him during a fight between brothers, the teenager committed suicide by hanging himself

Banda News: भाइयों के झगड़े में मां ने डांटा तो किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 02 Jan 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
When mother scolded him during a fight between brothers, the teenager committed suicide by hanging himself
अतर्रा। स्कूल से घर लौटे छात्र ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगा लिया। दरवाजा तोड़कर छात्र को निकालकर सीएचसी ले गए। डाॅक्टर ने मृ2 घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में दोपहर में विजय सिंह का 11 वर्षीय पुत्र निखिल सिंह कस्बे के लखन कॉलोनी स्कूल से पढ़कर घर पहुंचा और बड़े भाई के साथ खेल खेलने लगा। खेल-खेल में दोनों भाइयों में हुई लड़ाई पर मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर कमरे में जाकर पंखे में रस्सी का फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो मां ने खिड़की से देखा और दरवाजा तोड़कर उसे अचेत अवस्था में अतर्रा सीएचसी ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

निखिल विजय सिंह का छोटा बेटा था। पिता विजय सिंह टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। परिजन सीएचसी से किशोर के शव को पुलिस को सूचना दिए बिना घर ले गए हैं। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया घटना के संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed