फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When her mother scolded her, the teenager hanged herself

Banda News: मां ने डांटा तो किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
When her mother scolded her, the teenager hanged herself
बांदा। मां के डांटने से क्षुब्ध किशोरी ने खेत में लगे नीम के पेड़ से दुपट्टा से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव को लटके देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घर वालों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन नई बस्ती निवासी गुंजन (17) बुधवार को सुबह घर से शौच जाने की बात कहकर खेत गई थी। वहां पर लगे नीम के पेड़ पर दुपटटा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनो को सूचना दी।
विज्ञापन

पिता पप्पू निषाद ने बताया कि घटना के समय वह मजदूरी करने बांदा चला आया था। घर पर उसकी मां पार्वती लिपाई पुताई कर रही थी। काम काज को लेकर मां ने डाट दिया। इसी से नाराज होकर गुजंन ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मृतका दो भाइयों में अकेली बहन है। देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed