फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When he was not allowed to go for immersion, he committed suicide by hanging himself.

Banda News: विसर्जन में नहीं जाने दिया तो फंंदा लगाकर दी जान

Wed, 01 Oct 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
When he was not allowed to go for immersion, he committed suicide by hanging himself.
बांदा। जवारा विसर्जन में नहीं जाने देने पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, मायके पक्ष से आए भाई ने सिर पर डंडा मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी चच्चू सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम (32) ने सोमवार की रात घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगा लिया। मंगलवार को सुबह पति ने देखा तो जानकारी हुई। पति ने बताया कि अष्टमी की शाम वह जवारा विसर्जन करने के लिए जाने के लिए कह रही थी। उसे मना किया गया तो उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उधर, मायके नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी भाई रोहित ने बताया कि उन्हें मंगलवार को सुबह जानकारी मिली है। जब वह पहुंचे तो शव पड़ा मिला था। सिर में चोट थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। भाई ने सिर में डंडा मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया कि पति-पत्नी के बीच चार-पांच दिन से विवाद चल रहा था। पूनम के पति शराब पीने के आदी हैं। तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। पति मुंबई में कमाता है। वह इन दिनों घर में था। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed