फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When he refused to give me the goods on credit, he put a gun to his temple

Banda News: उधार सामान देने से मना किया तो कनपटी में लगाया तमंचा

Mon, 15 Jul 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
When he refused to give me the goods on credit, he put a gun to his temple
अतर्रा। दिव्यांग दुकानदार ने उधारी देने से मना किया तो शराबी ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी में लगा दिया। एसपी के आदेश पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी संतोष कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका बेटा भूपेंद्र का दोनों पैरों से दिव्यांग है। अपने घर में परचून की दुकान रखकर परिवार भरण पोषण करता है। बताया कि गांव का ही राघव सिंह शराब के नशे में दुकान घुस आया और उधार सौदा मांगने लगा। मना करने पर उसने तमंचा निकालकर कनपटी में लगा दिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले दौड़े और मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी राघव को तमंचा सहित पकड़कर कमरे में बंद कर लिया। ओरन चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के 48 घंटे बाद बिसंडा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed