फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When he objected to the neighbor coming to his house, the neighbor stabbed him with a blade and left him bleeding

Banda News: पड़ोसी के घर आने पर किया एतराज तो पड़ोसी ने ब्लेड मारकर किया लहूलुहान

Sun, 15 Jun 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
When he objected to the neighbor coming to his house, the neighbor stabbed him with a blade and left him bleeding
लहूलुहान हालत में भर्ती अनिकेत। - फोटो : संवाद
बांदा। पड़ोसी के घर आने-जाने पर एतराज उठाने पर पड़ोसी दो युवकों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके गले और शरीर में ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के मछली मंडी कर्वी निवासी अनिकेत (24) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बांदा शहर के कटरा मोहल्ला में रहता है। उसके घर में मोहल्ले के ही अजित रैकवार का आना जाना है। अनिकेत ने अपनी पत्नी अंजलि से अजित के घर आने पर एतराज किया था, घर में पत्नी के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

अनिकेत ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात एक बजे अजित ने अपने साथी अनुज के साथ उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उसे ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आराेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed