फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   welding worker hanged himself

Banda News: वेल्डिंग कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 06 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 06 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
welding worker hanged himself
बांदा। वेल्डिंग मिस्त्री ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका शव कमरे में लटका देखा तो जानकारी हुई। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ला निवासी आशीष कुमार विश्वकर्मा (22) मवई बाईपास पर वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार को सुबह उसने अपने घर के कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके माता-पिता उसी मकान में अलग रहते हैं।
विज्ञापन

पिता जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि तीन माह पहले आशीष की शादी हुई थी। पत्नी श्रद्धा है। उन्होंने बताया कि चूंकि वह शादी के बाद से अलग रहते हैं, इसलिए उन्हें कारण नहीं पता है। पिता भी ट्रक मिस्त्री हैं। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि परिजन खुदकुशी की ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed