{"_id":"659304b90321825c1e0a598a","slug":"welcomed-the-new-year-with-fireworks-banda-news-c-212-1-sknp1008-5781-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आतिशबाजी से किया नए साल का इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आतिशबाजी से किया नए साल का इस्तकबाल
विज्ञापन
बांदा। वर्ष 2024 की नई सुबह उम्मीदों की किरन लेकर आई। नए साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी के बावजूद पार्कों और होटलों में खासी भीड़ रही। सरकारी कार्यालयों में सारा दिन कर्मचारियों का एक दूसरे को बधाई देने में बीता। दिनभर नए साल के जश्न में नाच, गाना और पार्टियां होती रहीं।
नए साल के आगाज पर रात 12 बजे चौराहों पर आतिशबाजी की गई। पटाखों से पूरा शहर गूंज गया। भीषण ठंड के बाद भी कई जगह युवक शराब के नशे में डीजे पर घंटों नाचते रहे। सोमवार को नए साल के पहले दिन का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। पूरा दिन उल्लास और उमंग से भरा रहा। लोगों ने एक-दूसरे को फूल, गिफ्ट आदि देकर नए साल की बधाई दी।
कड़ाके की सर्दी के बाद भी आक्सीजन पार्क, अवस्थी पार्क में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जश्न मनाए। नवाब टैंक में मोटरवोट का आनंद लिया। होटलों में नए साल के सेलिब्रेशन को खासी भीड़ रही। दिनभर छोटी-छोटी पार्टिया हुई। युवक व युवतियां नाचती गाती रही।
विज्ञापन
जन शिक्षण संस्थान सहित कई संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सरकार कार्यालयों में कर्मचारियों सारा दिन एक-दूसरे को बधाई देते रहे। कोई कामकाज नहीं हुआ। ज्यादातर अधिकारी अपने आवासों में रहे। उनसे मिलने के लिए अधिनस्थ आवास पहुंचे और बधाई दी।