फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Weather cooled due to drizzle, condition of two children including a newborn worsened due to pneumonia

Banda News: बूंदाबांदी से मौसम ठंडा, निमोनिया से नवजात समेत दो बच्चों की हालत बिगड़ी

Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Weather cooled due to drizzle, condition of two children including a newborn worsened due to pneumonia
बांदा। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग बीमार हो रहे हैं। इसी कारण एक नवजात समेत दो बच्चों की निमोनिया से हालत बिगड़ गई, जबकि सीने में दर्द और कोल्ड डायरिया की चपेट में आने पर पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले चौबीस घंटे में पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी रेयांश (डेढ़ माह) और देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी अभय (2)
पुत्र अमित को निमोनिया ने चपेट में ले लिया। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के सेढ़ू तलैया निवासी रहमान (10 माह) पुत्र शौकत और देहात कोतवाली के लुकतरा गांव निवासी अनस (2) पुत्र रफीक को कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह गायत्री नगर मोहल्ला निवासी शिवकुमारी (52) पत्नी रामदास, तिंदवारी निवासी चुन्नू (80), कंचन पुरवा मोहल्ला निवासी शांती (40) पत्नी गुलाब, आवास विकास कालोनी निवासी सौरभ (36) पुत्र सीताराम, रामलीला मैदान निवासी रामकिशोर (43) को सीने में दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि ठंड की चपेट में आने से उल्टी होने और सीने में दर्द की समस्या हो रही है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed