फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Weather changed due to light rain, farmers worried about crops

Banda News: चुनाव से पहले सुधरेगी बुंदेलखंड की 195 सड़कें

Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to light rain, farmers worried about crops
बांदा। बुंदेलखंड की ज्वलंत समस्याओं और मुद्दों में शामिल यहां की बदहाल सड़कों को लोकसभा चुनाव के पहले ही दुरुस्त किया जाएगा। प्रदेश के आम बजट के ठीक पहले सरकार ने प्रदेश के गांवों की 6241 किलोमीटर लंबी सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए 69 अरब रुपये मंजूर कर दिए है। इसमें बुंदेलखंड की 195 सड़कें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां की सडक़ों के लिए अनुदानित मद से 14 करोड़ 79 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें 74 लाख की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। चुनाव के पहले इन पर काम शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व शहरी क्षेत्रों की 16 सडक़ों को भी स्वीकृति मिल चुकी है। बताया गया है कि सभी सड़कें चुनाव से पहले दुरुस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन




चार्ट-

मंडल की कुल स्वीकृत सडक़ व आवंटन (लाख में)

जनपद
सडक़
स्वीकृति
आवंटन

बांदा

81

545.70
27.93

चित्रकूट
40

298.53
14.93

हमीरपुर
20

279.92
14.01

महोबा

18

190.20
09.52

झांसी

29

065.92
03.30

ललितपुर
07

098.91
04.95

योग

195

1479.18
74.64

इनसेट-

बांदा में स्वीकृत सडक़
अहार के निविहा पुरवा छोटा व बड़ा संपर्क मार्ग, मझींवा के गर्गन डेरा, पराग का डेरा, चौहान का डेरा, वनवरौली का स्वामीदीन का डेरा, चुनकाई डेरा, लाखीपुर संपर्क मार्ग, गंछा कैथ का पुरवा, साथी का भदेहदू, बबेरू का थरथुवा, घनसौल का पिस्टा, छेनियन पुरवा, भदेदू का अरखू पुरवा, बेंदाघाट का गौरा, इंगुआ का चंदेलन पुरवा, मर्का का वैरफ, कुलौरा संपर्क मार्ग, परास परिक्रमा संपर्क मार्ग, समगरा का खाडेताला, टिकरी, जमुनी पुरवा, मुरेडी, चौपा पुरवा, दिरहुआ पुरवा, चापा पुरवा, छिनेहरा लालपुर, करवई संपर्क मार्ग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन




चित्रकूट में

सुदिनपुर, पांडेय पुरवा, अलीवक्श डेरा कंठीपुर, कवी बूढ़ा राजापुर कसहाई धोवी बस्ती, शिवसंपत पुरवा, कोलगदहिया, सतरा सेमरिया जगन्नाथवासी, भवई, तौरहा, भुईसुधा हिनौत माफी, चितौहती, वेहना पुरवा, खैरी, सिछ का पुरवा, गनीवा प्रसिद्धपुरा, पांडेय पुरवा मछरिहा, खोही बरगद पुरवा, अतरौली नैनी वांगर, नागर, ढ़भवार, मंदिर टोला, देवकली, अरवारा, छिवलहा, मनगवां, कोपा पुरवा, मटियारा, मोहडा, देवरा, ततवार चित्रवार, सेमरा,हडहा, खेहर, लुढ़ौताकला, पतेरी, नीवी लपांव, मनका छितैनी कटैया डांडी संपर्क मार्ग।




वर्जन-

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शहरी व ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण की स्वीकृति मिली। मार्च बाद सभी सड़कों के मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। -सुरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed