फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Weather based beekeeping beneficial

मौसम आधारित मधुमक्खी पालन फायदेमंद

Wed, 26 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Weather based beekeeping beneficial
कृषि विश्वविद्यालय में कार्यशाला संबोधित करते बिहार से आए डा. नीरज कुमार। - फोटो : BANDA
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दो दिवसीय मधुमक्खी पालन संगोष्ठी के अंतिम दिन बुधवार को इस व्यवसाय के विशेषज्ञों ने जानकारियां दीं। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, बिहार से आए डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि मौसम आधारित मधुमक्खी पालन करना चाहिए। शहद की बिक्री के लिए राष्ट्रीय बोर्ड में पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. एसवी द्विवेदी ने कहा कि बुंदेलखंड में उद्यान और बागवानी व खेती के साथ मधुमक्खी पालन पर भी ध्यान देना चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि शहद की अधिक खपत के लिए उसमें गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है। ऐेसे शहर उद्यमियों को विश्वविद्यालय हर संभव सहयोग देगा।
विज्ञापन

संगोष्ठी के दूसरे सत्र में डॉ. अभिषेक कालिया ने कहा कि किसानों को उद्योग स्थापित करने से पूर्व बाजार की उपलब्धता का अध्ययन करना चाहिए। सामूहिक प्रयास भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय ने कहा कि मधुमक्खियों के व्यवहार पर अधिक शोध की जरूरत है। जलवायु परिवर्तन से यह किस प्रकार प्रभावित हो रही हैं यह भी देखा जाना चाहिए। डॉ. एके पांडेय व डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मधुमक्खी पालने वाले किसानों को फसलों के फूल में कीटनाशक छिड़काव नहीं करना चाहिए। संगोष्ठी में डा.एके पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed