फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'we are medical friend not Jholachhap'

‘झोलाछाप नहीं, चिकित्सा मित्र कहिए’

Sat, 11 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 11 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
'we are medical friend not Jholachhap'
प्राइवेट चिकित्सकों को झोलाछाप कहा जाना मंजूर नहीं। उन्हें चिकित्सामित्र कहा जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा आए दिन छापेमारी गलत है। शुक्रवार को प्राइवेट प्राथमिक चिकित्सा मेडिकल सोसाइटी के बैनर तले निजी चिकित्सकों ने यहां सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में 12 मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में मेडिकल स्टोरों में फार्मेसिस्ट की शर्त हटाने, आरएमपी का रजिस्ट्रेशन फिर चालू करने, क्लीनिक और नर्सिंग होम आदि में चिकित्सा में सहयोग कर रहे गैर पंजीकृत कंपाउंडर को पंजीकृत करके चिकित्सामित्र घोषित करने, अन्य प्रदेशों की तरह रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराने, झोलाछाप शब्द खत्म करने, प्राथमिक उपचार के लिए प्रमाणपत्र जारी करने आदि की मांगे की गईं।
विज्ञापन


यह भी कहा कि उन्हें न बेरोजगारी भत्ता चाहिए, सिर्फ प्राथमिक उपचार का अधिकार चाहिए। ज्ञापन देने वालों में डा.डीके गुप्ता, डा.आरके जड़िया, डा.रामराज गुप्ता, डा.आमोद वर्धन त्रिपाठी, डा.रमेश राजपूत, डा.अखिलेश यादव, डा.जेके पांडेय, डा.रामपाल श्रीवास, डा.सोनू गुप्ता, डा.राजू सविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed