{"_id":"6a89db431ae3b4e4d808584a","slug":"water-from-the-fields-entered-nala-chowk-homes-and-shops-banda-news-c-12-1-knp1100-1626428-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नाला चोक, घरों और दुकानों में घुसा खेतों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नाला चोक, घरों और दुकानों में घुसा खेतों का पानी
Sat, 22 Aug 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14- दुकान के अंदर भरा बारिश का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। कस्बे के करतल व बांदा मार्ग स्थित मकानों के पीछे खेतों में कई दिनों से हो रही बारिश का पानी भर गया है।
जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से खेतों का पानी मकानों के पीछे से घरों और दुकानों में घुसने लगा है। इससे मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक खेतों के पानी की निकासी के लिए बाईपास नाला बनवाया गया था लेकिन लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नाला चोक हो गया है। इससे पानी की निकासी बाधित है। बारिश के बाद खेतों में जमा पानी अब आबादी की ओर पहुंच रहा है और घरों व दुकानों में घुस रहा है।
मोहल्ले के राजू कचेर, मिथलेश, अजय सिंह, अनिल राजपूत समेत अन्य लोगों ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बारिश का पानी पीछे से घरों के अंदर पहुंच रहा है। कई दुकानों में भी पानी भर गया है। लोगों को घरेलू सामान और दुकानों में रखे सामान के खराब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से बाईपास नाले की तत्काल सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
-- -- -
नाला चोक होने से तेलौसा में घुसा पानी
बांदा। पिछले करीब 10 दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश ने ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत तेलौसा में नाले की सफाई न होने से जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। बारिश के बाद नाला ओवरफ्लो होने से पानी बस्ती में घुस गया। घरों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर मौके का निरीक्षण कराने और तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव के कारण एक ई-रिक्शा भी पलट गया। पानी भरने से ग्रामीणों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है।
ज्ञापन देने वालों में प्रदीप यादव, शिवमोहन, महेश यादव, विजय कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश, चुंका, सुरेश, जागेश्वर, मोहन, बुद्ध विलास, आनंद राजपूत, बिंदा, सर्वेश समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। उधर, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीणों की समस्या पर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया। (संवाद)