{"_id":"5e1f58ea8ebc3e4b17266090","slug":"water-conservation-leaders-will-be-honored-tomorrow-among-the-stories-of-raju-banda-news-knp5386493172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू के कहकहों के बीच कल सम्मानित होंगे जल संरक्षण के पुरोधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू के कहकहों के बीच कल सम्मानित होंगे जल संरक्षण के पुरोधा
विज्ञापन
बांदा। जल संरक्षण जागरुकता अभियान के तहत 17 जनवरी (शुक्रवार) को शहर में देश के विख्यात कामेडियन किंग/हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के कार्यक्रम में प्रदेश की कई हस्तियां भी शरीक होंगी। कार्यक्रम दोपहर एक बजे स्टेडियम परिसर में होगा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जल संरक्षण क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
डीएम हीरा लाल ने बताया कि जल संरक्षण जागरुकता अभियान के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजीव कुमार (बुलंदशहर), सिद्धार्थ शर्मा (गौतमबुद्ध नगर), छोटेलाल कुशवाहा (देवरिया), राजीव तिवारी (महोबा), अशोक श्रीवास्तव (कर्वी), गोपालभाई (चित्रकूट), रजनीश सोनी (खजुराहो), सजल श्रीवास्तव (वाराणसी), अर्चना अग्रवाल (ललितपुर), राजेंद्र सिंह चौहान (हमीरपुर।
अभिमन्यु भाई (चित्रकूट), पूजा अवस्थी (लखनऊ), इमरान हुसैन खां (चित्रकूट), दयाशंकर सिंह (बस्ती), निधि त्रिपाठी (महोबा), महेंद्र तिवारी (झांसी), पुनीत श्रीवास्तव (लखनऊ), बृजेंद्र प्रताप सिंह (प्रयागराज), राकेश श्रीवास्तव (लखनऊ), अरविंद कुशवाहा (महोबा), पुष्पेंद्र भाई व उमाशंकर पांडेय तथा शांतिभूषण सिंह (बांदा) आदि भी उपस्थित रहेंगे। यह वह हस्तियां हैं जिन्होंने जल संरक्षण, सुरक्षा और संवर्धन के लिए अपने जनपदों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डीएम ने कहा कि इन सभी को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।