फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Was raped by four-year-old in kinship

रिश्तेदारी में आई चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 15 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Was raped by four-year-old in kinship
बांदा। पिता के साथ रिश्तेदारी आई चार साल की बच्ची को गांव का युवक बहला-फुसलाकर बगिया में ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका ने घर आकर जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव निवासी बांदा जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। साथ में उसकी चार साल की बेटी भी थी। मंगलवार (14 जनवरी) को दोपहर जगदेव पुत्र भवानीदीन नामक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने बाग में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक आरोपी के घर उलाहना देने पर उससे धौंस-धमकी दी और बदसलूकी की। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (2)1, 504, 506 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed