फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Warning to Naraini BEO on poor quality of education

Banda News: बांदाः शिक्षा की खराब गुणवत्ता पर नरैनी बीईओ को चेतावनी

Tue, 06 Dec 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Warning to Naraini BEO on poor quality of education
बांदा। डीएम दीपा रंजन ने बैठक में बेसिक शिक्षा से संबंधित जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति-निपुण भारत मिशन, जिला टास्क फोर्स (एमडीएम) आदि की समीक्षा की। शिक्षा की गुणवत्ता में अच्छा कार्य न होने पर नरैनी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को चेतावनी दी। बैठक से अनुपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। बीएसए को कमजोर बच्चों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक में कहा कि अध्यापकों की विद्यालयों में समय से उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। कमजोर बच्चों का विद्यालयवार डाटा तैयार करें और उन पर विशेष ध्यान दें। चेतावनी दी कि निर्देशों पर अमल न होने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने हर माह अध्यापकों व अभिभावकों की बैठक कराने को कहा। डीएम ने दिव्यांग बच्चों के लिए कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में शौचालय व फर्नीचर आदि व्यवस्था के निर्देश दिए। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि बच्चों को शत-प्रतिशत पुस्तकों का वितरण कर दिया गया है। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, उपायुक्त (मनरेगा), सीएमओ डा.अनिल श्रीवास्तव, डीआईओएस विनोद सिंह सहित बीडीओ व बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed