फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ward strike against the handiwork of boy

वार्ड ब्वाय की कारगुजारी के खिलाफ हड़ताल

Sun, 08 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ward strike against the handiwork of boy
जिला अस्पताल मेें प्रदर्शन करतीं हड़ताली नर्स व अन्य संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। वार्ड ब्वाय की कारगुजारी के खिलाफ एनएबीएच कर्मचारी लामबंद हो गए। कर्मचारियों ने पहले तो अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया, फिर सीएमएस और डीएम को ज्ञापन देकर बेमियादी हड़ताल पर चले गए। इनका कहना है कि जब तक वार्ड ब्वाय के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।  

विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात शैलेंद्र सिंह के मुताबिक वह शुक्रवार की रात ड्यूटी पर था। आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे वार्ड ब्वाय छोटेलाल नशे मेें धुत होकर आ धमका और बिना किसी बात के उसका कालर पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। शैलेंद्र का कहना है कि पहले भी वह नशे की हालत में नर्सिंग रूम में आकर बदसलूकी कर चुका है। इसकी शिकायत सीएमएस और अस्पताल के मैनेजर से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


एक अन्य वार्ड ब्वाय अमित कुमार पांडेय को भी प्रताड़ित किया। इस घटना से आक्रोशित एनएबीएच मेें सभी तैनात 33 महिला-पुरुष कर्मचारी लामबंद होकर शनिवार से हड़ताल पर चले गए। इनमें वार्ड ब्वाय, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन भी शामिल हैं। कर्मियों का कहना है कि दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई न होने तक हड़ताल पर रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों में स्टाफ नर्स शैलेंद्र सिंह, रमेश कुमार पांडेय, मणि शंकर, सत्येंद्र सिंह, सुनील दत्त, पूजा कुशवाहा, पूजा गुप्ता, रिचा त्रिवेदी, मिथलेश, अनुज कुमार और वार्ड ब्वाय जितेंद्र सोनी, संदीप कुमार, अखिलेश, संजय, आनंद कुमार और सुशील कुमार आदि शामिल हैं। उधर, अचानक हड़ताल से मरीजों को भारी असुविधा हुई। तमाम गंभीर मरीज भी इलाज के लिए भटकते और तरसते रहे।


एनएबीएच की जिला प्रबंधक मुबीना खान ने बताया कि वे लखनऊ में हैं।  कर्मचारी से वार्ड ब्वाय की बदसलूकी मामले में सीएमएस से फोन पर बात की है। लौटकर इस मामले को देखेंगी। उधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed