फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ward block of 420 beds will be air conditioned in Rani Durgavati Medical College.

Banda News: रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में 420 बेड का वार्ड ब्लॉक बनेगा वातानुकूलित

Wed, 10 Sep 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 10 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ward block of 420 beds will be air conditioned in Rani Durgavati Medical College.
फोटो- 10 मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्लॉक में भर्ती मरीजों को देखते प्रधानाचार्य। संवाद
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्लॉक को वातानुकूलित बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

420 बेड के इस वार्ड ब्लॉक में विभिन्न रोगों से संबंधित 10 यूनिटें संचालित हैं। पूरे वार्ड को वातानुकूलित बनाए जाने की मांग की काफी समय से चल रही थी। वार्ड के वातानुकूलित बनने से मरीजों को राहत मिलेगी।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के चार मंजिल में बने वार्ड ब्लॉक में सर्जरी, बाल रोग विभाग, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग, मेडिसिन विभाग, अस्थि रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, नाक, कान, गला रोग विभाग, टीबी व चेस्ट रोग विभाग व त्वचा रोग विभाग संचालित हैं। इस वार्ड ब्लॉक में चित्रकूट धाम मंडल के चारों जिलों के मरीजों को भर्ती कराकर उनका इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ने से गर्मी के दिनों में मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर वार्ड ब्लॉक को वातानुकूलित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे में भी वार्ड ब्लॉक को वातानुकूलित किए जाने की मांग की गई थी। प्रतिदिन यहां 300 से ज्यादा मरीजों काे भर्ती कराया जाता है।

फोटो- 10 मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्लॉक में भर्ती मरीजों को देखते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो- 10 मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्लॉक में भर्ती मरीजों को देखते प्रधानाचार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed