फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   vyaktigat pareekshaarthiyon ke 23 kendr nirdhaarit

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के 23 केंद्र निर्धारित

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
vyaktigat pareekshaarthiyon ke 23 kendr nirdhaarit
बांदा। व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थी अब माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा घोषित केंद्रों से ही अपने बोर्ड परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। संस्थागत परीक्षार्थी अपने-अपने स्कूलों से ही परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या भी निर्धारित की गई है। केंद्रों में जीआईसी बांदा, जीजीआईसी बांदा, जीआईसी मटौंध, जीआईसी तिंदवारी, जीआईसी पैलानी, जीआईसी कालिंजर, राजकुमार इंटर कॉलेज।
विज्ञापन

नरैनी, ब्रह्मविज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा, जीजीआईसी अतर्रा, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज, बबेरू, जीजीआईसी बबेरू, जीजीआईसी कमासिन, गांधी राजकीय इंटर कॉलेज ओरन, जीआईसी बिलगांव, जीआईसी फतेहगंज, जीआईसी बिसंडा, जीजीआईसी कोर्रही, जीजीआईसी करतल।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल, करहिया, राजकीय हाईस्कूल, बरूवा कालिंजर, राजकीय हाईस्कूल, गुगौली, राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर खुर्द, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, पचनेही हैं। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल में 706.50 रुपये व इंटर में 806.50 रुपये निर्धारित किया गया है।

उधर, संस्थागत परीक्षा का शुल्क हाईस्कूल में 501 रुपये व इंटर में 601 रुपये रखा गया है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि प्राइवेट छात्र-छात्राएं इन्हीं केंद्रों से ही परीक्षा फार्म भर सकेंगे। निर्धारित तिथि तक सभी समय से फार्म भर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed