फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Voting for the graduation MLC election will take place at 14 polling stations today

स्नातक एमएलसी चुनाव को 14 मतदान केंद्रों पर आज पड़ेंगे वोट

Mon, 30 Nov 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Voting for the graduation MLC election will take place at 14 polling stations today
मंडी समिति पुलिस कर्मी की कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में 10,870 स्नातक मंगलवार को विधान परिषद के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने को मतदान करेंगे। पूर्व संध्या पर सोमवार को जिले के 14 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। इन्हें मतपत्र और मतपेटिका सहित अन्य निर्वाचन सामग्री देकर मंडी समिति परिसर से रवाना किया। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों सहित 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र में बुंदेलखंड के सातों जिलों समेत 10 जिले शामिल हैं। इन जिलों के स्नातक मतदाता विधान परिषद में अपना नुमाइंदा चुनने के लिए आज मतदान करेंगे। मतगणना झांसी में होगी। झांसी मंडलायुक्त चुनाव के रिटर्निंग आफीसर हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले में 14 मतदान केंद्र हैं। सोमवार को सुबह से ही मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। हरेक पार्टी के साथ पुलिस भी गई है। हरेक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी हैं। पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग काउंटरों से मतपत्र, मतपेटिका और निर्वाचन सामग्री दी गई। रिजर्व में चार पोलिंग पार्टियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी का आतिथ्य न स्वीकारें मतदान कर्मी
डीएम आनंद कुमार सिंह ने मतदान कर्मियों से कहा कि पूर्व संध्या पर रात्रि विश्राम बूथ में ही करें। किसी भी हालत में अन्य स्थान पर नहीं ठहरेंगे। न ही किसी का आतिथ्य स्वीकार करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराते रहेंगे। मतदान कर्मियों की रवानगी के समय डीएम, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, सीओ आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे।
प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस बल रहेगा तैनात
स्नातक मतदाताओं में 7,956 पुरुष और 2,919 महिलाएं हैं। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। चार सीओ, छह इंस्पेक्टर, 30 एसओ, 60 कांस्टेबल और 40 होमगार्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा 18 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं।
कोरोना पॉजिटिव मिला मतदान कर्मी
मतदान केंद्रों के लिए रवानगी से पूर्व मतदान कर्मियों की कोरोना जांच की गई। पोलिंग पार्टी-8 के द्वितीय मतदान अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तुरंत ड्यूटी से मुक्त कर उनके स्थान पर दूसरे कर्मी की ड्यूटी लगाई गई। मतदान कर्मी के संक्रमित मिलने पर सैनिटाइजेशन हुआ। बताया गया कि 28 नवंबर को प्रशिक्षण के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
चार मतदान कार्मिकों ने कटवाई ड्यूटी
चार मतदान कार्मिकों ने निजी समस्या बताकर ड्यूटी कटवाई। इनमें एक प्रथम मतदान अधिकारी और 3 द्वितीय मतदान अधिकारी हैं। इन कार्मिकों के बदले रिजर्व से दूसरे कार्मिक भेजे गए।
स्नातक मतदाता ऐसे डालें वोट
मतदान के लिए बैलेट पेपर पर सिर्फ बैगनी रंग के स्केच पेन का प्रयोग करें। पहली वरीयता के लिए प्रत्याशी के नाम के आगे 1 लिखें। अन्य प्रत्याशियों को भी वरीयता देना चाहते हैं तो उनके नामों के आगे क्रमश: 2, 3 व 4 लिख सकते हैं। वरीयता केवल अंकों में लिखें, शब्दों में नहीं।
किसी भी उम्मीदवार के नाम के सम्मुख कॉलम मे केवल एक ही अंक लिखे। एक अंक से अधिक उम्मीदवारों के सम्मुख न लिखें। अंक भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप में लिखे जा सकते हैं। रोमन में भी लिखे जा सकते हैं। मत्रपत्र में न तो हस्ताक्षर करें, न इनीशियल बनाएं। न ही अपना नाम या कोई अन्य शब्द लिखें। अंगूठा भी न लगाएं।
मतदान के लिए वैकल्पिक दस्तावेज
मतदान के लिए स्नातक मतदाता आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सेवा पहचान पत्र, जनप्रतिनिधियों द्वारा जारी किए गए अधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र, विश्वविद्यालय उपाधि अथवा डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र। इनके जरिए भी मतदान कर सकते हैं।

केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या
डीएवी में 649, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खिन्नी नाका में 415, आर्य कन्या इंटर कालेज में 550, जीआईसी, बांदा भाग-1 में 748, भाग-2 में 770 व भाग-3 में 569 और जीजीआईसी में 843, जीआईसी, मटौंध में 103, जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू में 861, अतर्रा हिंदू इंटर कालेज भाग-1 में 997 व भाग-2 में 999, राजकुमार इंटर कालेज, नरैनी में 441, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जसपुरा में 178, तिंदवारी में 529, कमासिन में 378, बिसंडा में 799 व महुआ में मीटिंग सभागार में 540 और ब्लाक प्रमुख कक्ष में 506 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed