फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Voters' Day celebrated with 'Walk for Vote'

‘वॉक फॉर वोट’ के साथ मनाया मतदाता दिवस

Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Voters' Day celebrated with 'Walk for Vote'
मतदाता जागरुकता रैली में शामिल छात्राएं। - फोटो : BANDA
बांदा। मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नारों और गाजे-बाजे के बीच ‘वॉक फॉर वोट’ रैलियों के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। मुख्यालय बांदा शहर में रामलीला मैदान से रैली रवाना हुई। शहर के दर्जनों मोहल्लों से गुजरी।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने नेतृत्व करते हुए जगह-जगह युवक-युवतियों, दुकानदार, साधु-संतों, रिक्शा चालकों आदि से मतदान करने का आह्वान कर वोट डालने के लिए नारे लगवाए। अधिकारी भी लगातार वोट के गीत गाते और बजाते रहे। जीजीआईसी, आर्य कन्या आदि की छात्राएं और परिषदीय स्कूलों के अध्यापक व स्टाफ आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, सदर तहसील में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में डीएम अनुराग पटेल ने सम्मानित किया। इनके अलावा पहली बार मतदाता बने युवाओं को भी सम्मान दिया।

रैली के दौरान लोगों को साधु से मतदान करने की प्रेरणा दिलाते डीएम अनुराग पटेल।

रैली के दौरान लोगों को साधु से मतदान करने की प्रेरणा दिलाते डीएम अनुराग पटेल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed