{"_id":"6ae4db8fb9ce8c88a40db79f","slug":"a-teenage-girl-took-her-own-life-by-hanging-herself-at-home-banda-news-c-212-1-sknp1006-154090-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 30 Oct 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा। सूने घर में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। माता-पिता मजदूरी करके लौटे तो अंदर का कमरा बंद मिला। पिता व भाई खुदकुशी की वजह नहीं बता सके।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देविननगर निवासी अजय ने बताया कि उसकी बहन माया (17) ने बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे अपने घर के कमरे में लगी बांस की बल्ली से साड़ी से फंदा लगा लिया।
घटना के समय पिता दीनदयाल व मां शकुतंला मजदूरी करने नरैनी गए थे। शाम के समय जब वह वापस लौटे तो अंदर का कमरा बंद मिला। उन्होंने मकान के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर कमरे के अंदर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली।
वह तीन बहनों व चार भाइयों में दूसरे नंबर की थी। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)