फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   voter,advocate,DM,dj,law

बार चुनाव में 25 फीसदी मत अवैध

Sun, 07 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
voter,advocate,DM,dj,law
अधिवक्ता संघ की नई टीम : एजाज अहमद (अध्यक्ष), सत्यदेव त्रिपाठी (महासचिव) व मातादीन प्रजापति (वरि.उपा? - फोटो : BANDA
बांदा। कानून के पुरोधा कहे जाने वाले अधिवक्ता भी अपने ही संगठन के मतदान में चूक कर बैठे। नतीजे में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल मतदान के लगभग 25 फीसदी वोट अवैध घोषित हो गए। यह हरेक पद के मतदान में हुआ। सबसे ज्यादा अवैध मत वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद में पाए गए। अलबत्ता अध्यक्ष पद पर अधिवक्ताओं ने काफी सधकर वोट डाला। 1100 पड़े वोटों में सिर्फ एक मत अवैध हुआ।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना खत्म हुई। संघ सभागार से विजयी प्रत्याशियों के जत्थे गाजे-बाजे और डीजे के साथ निकल पड़े। खुशी और जोश में कई समर्थक डीजे की धुन पर खूब थिरके। जोश से भरपूर इन समर्थकों और अधिवक्ताओं के साथ पुलिस जत्थे भी मौजूद रहे। उधर, 10 कई पदों में मतदान के समय विधि के जानकारों ने जमकर गड़बड़ियां कीं। एल्डर्स कमेटी ने ऐसे वोटों को अवैध घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ में कुल 1191 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 1100 ने मतदान किया। यह 92 फीसदी रहा। उधर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर किशोर सिंह चंदेल, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, पवन कुमार कुशवाहा, रामऔतार श्रीवास, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर मोहम्मद जाहिद अहमद, राकेश कुमार गुप्ता, छत्रपाल सिंह कश्यप, संदीप वाजपेयी, धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार मिश्र विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
पदवार अवैध मत---
अध्यक्ष पर एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 49, सामान्य उपाध्यक्ष पर 16, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर 48, कोषाध्यक्ष पर 26, महासचिव पर 12, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पर 50, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पर 43, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)पर 33

इंसेट---
प्रत्याशियों को मिले मत---
अध्यक्ष-एजाज अहमद-483 (विजयी), रामलखन राजपूत-476, राजेश कुमार दुबे-140, महासचिव-सत्यदेव त्रिपाठी- 607 (विजयी), राजेंद्र सिंह परिहार-406, साधना द्विवेदी-44, मुकेश कुमार शुक्ला-31, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-मातादीन प्रजापति-452 (विजयी), अजय सिंह मटौंध-319, योगेशचंद्र श्रीवास्तव-290, सामान्य उपाध्यक्ष-अमरजीत सिंह बेंदा- 572 (विजयी), संजय कुमार गुप्ता-425 (विजयी), रमेश कुमार-368, कनिष्ठ उपाध्यक्ष-महेंद्र सिंह कछवाह-598 (विजयी), रूपेश पुरवार-454, कोषाध्यक्ष-सुनील कुमार गुप्ता-363 (विजयी), संतोष कुमार कटरा-360, देवकीनंद पांडेय-224, वीरेंद्र कुमार द्विवेद्वी-127, संयुक्त सचिव (प्रशासन)-नंदकिशोर अवस्थी-571 (विजयी), दिनेश कुमार गुप्ता- 479, संयुक्त सचिव (प्रकाशन)-नवीन कुमार निगम-754 (विजयी), जावेद खां-303, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)-ब्रजलाल कुशवाहा-740 (विजयी), मोहम्मद आजम- 327 मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed