फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vivek Singh, Congress MLA target

विधायक विवेक सिंह का कांग्रेसियों पर निशाना, बोले, प्रधानी का चुनाव नहीं लड़े, देश के नेता बन गए

Sat, 14 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vivek Singh, Congress MLA target

कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को खरीखोटी सुनाई है। कहा है कि बांदा-चित्रकूट में कुछ नेता ऐसे हैं जिन्होंने कभी ग्राम प्रधानी का चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन अब देश के नेता हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं से जुड़े प्रमुख कार्यालयों में उनका निरीक्षण और अधिकारी के नदारद रहने पर ताला जड़ने जैसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

विज्ञापन


विधायक श्री सिंह काफी दिनों तक गंभीर रूप से बीमार रहने के बाद स्वस्थ होने पर शनिवार को आवास पर मीडिया रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह भले ही कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़े हैं लेकिन जिताया जनता ने हैं, कांग्रेसियों ने नहीं। बिजली, खुदी सड़कें, नालियां चोक जैसी समस्याओं पर बरसे।
विज्ञापन


बोले, मुख्यमंत्री ने हर अधिकारी को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर फरियादियों से मिलने का आदेश दे रखा है, लेकिन तमाम अफसर ऐसा नहीं कर रहे। वह कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे और नदारद अफसरों के कक्षों में ताला जड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की केंद्र सरकार में बांदा को बिजली के लिए 60 करोड़ रुपये मिले थे। इससे तुलसी नगर में 33 केवी सब स्टेशन तैयार है। यह जल्द शुरू होने वाला है। जल संस्थान के लिए अलग बन रहा फीडर 31 मार्च तक चालू हो जाएगा फिर जल संस्थान को बिजली का बहाना नहीं मिलेगा।

बांदा में सोलर प्लांट मेें जमीन तलाशने में वह भी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए विधायक ने 24 घंटे की मोहलत दी है। वह बोले, विकास कार्यों के लिए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष (बसपा नेता) नसीमुद्दीन सिद्दीकी से भी सहयोग लेने में परहेज से इनकार किया है।


ईओ ने सफाई दी, ताला विवाद खत्म
ईओ कक्ष में विधायक विवेक सिंह द्वारा डाले गए ताले का मामला शांत हो गया है। ईओ द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण कि उनके पास अतर्रा नगर पालिका का भी चार्ज है और विधायक निरीक्षण के दौरान वह अतर्रा में थे, इसके बाद मामला थम गया। शनिवार को छुट्टी होने से कार्यालय बंद रहा। कक्ष की चाबी विधायक ने अध्यक्ष विनोद जैन को सुपुर्द की थी। सोमवार से कार्यालय खुलने पर ईओ का कक्ष भी खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed