फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Violation of lawyers' rights will not be tolerated: President

वकीलों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं : अध्यक्ष

Sat, 31 Aug 2024 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Violation of lawyers' rights will not be tolerated: President
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध-आघात दिवस पर न्यायिक कार्य से विरक्त रहते हुए बार संघ सभागार में बैठक की। संघों की स्वायत्तता को समाप्त करने, मौलिक अधिकारों से वंचित करने, वकीलों की आवाज को दबाने के कुचक्र की निंदा की।
विज्ञापन


अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि कौशम्बी, प्रयागराज, बबेरू समेत कई जिलों और तहसीलों में वकीलों की हत्या व जानलेवा हमला सहित फर्जी केस में फंसाने आदि की घटनाएं हुई हैं। पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर अधिवक्ता संघों की स्वायत्तता को समाप्त करने व अधिवक्ताओं को मौलिक अधिकारों से वंचित करने सहित वकीलों की आवाज को दबाने का कुचक्र रचा जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव रामप्रकाश ने कहा कि वकीलों की हड़ताल पर रोक लगाना अधिकारों का हनन है, जो न्यायोचित नहीं है। पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक अवस्थी, एजाज अहमद, अशोक त्रिपाठी जीतू, राजाभइया द्विवेदी, बल्देव प्रसाद, मीना देवी, चंद्रशेखर तिवारी, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed