फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villages of infected patients, sealing neighborhoods

संक्रमित मरीजों के गांव, मोहल्ले सील

Wed, 10 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villages of infected patients, sealing neighborhoods
अतर्रा का राजेंद्र नगर को बैरिकेडिंग से किया गया सील और तैनात पुलिस। - फोटो : BANDA
अतर्रा/नरैनी। कोरोना संक्रमित किशोरी के रिहायशी इलाके राजेंद्र नगर (नरैनी रोड) को बुधवार को जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। नगर पालिका ने पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया है। पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही एसडीएम जेपी यादव ने मोहल्ले में पहुंचकर बैरिकेडिंग कराी। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। संक्रमित किशोरी के माता-पिता, भाई व अन्य बहन को होम क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पूरे मोहल्ले में थर्मल स्क्रीनिंग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया। सीओ रोहित यादव, इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी आदि ने पुलिस बल के साथ पूरे इलाके को सील किया है।
विज्ञापन

उधर, नरैनी क्षेत्र के नंदवारा और भवई गांवों के हरेक रास्ते में बैरिकेडिंग कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई। आसपास की सभी दुकानें बंद करा दी गईं। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बैरिकेडिंग में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में आने-जाने पर पूरी तरह रोक का एनाउंसमेंट भी किया जा रहा है। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डा.बीएस राजपूत ने बताया कि दोनों गांवों में चार-चार टीमें थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगाई गई हैं। उप जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी होगी। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed