फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers blocked the highway due to power cut

Banda News: बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Tue, 30 Jul 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the highway due to power cut
बांदा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से आजिज डिंगवाही के ग्रामीणों ने मंगलवार को देर शाम झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे बाद पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


बड़ोखर खुर्द ब्लाक के डिंगवाही गांव में करीब तीन दिन से बिजली कटौती की जा रही है। रात में लोग सो नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को देर शाम ग्रामीण एकजुट हुए और हाईवे पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और बिजली विभाग के अवर अभियंता पहुंचे और ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति बहाल करने की बात कहकर जाम हटवाया। इस मौके पर छोटेलाल, रामप्रकाश, संतोष आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed