{"_id":"68bde1cf2cbb15b30a053943","slug":"villagers-beat-up-five-people-from-kerala-who-were-traveling-in-a-police-vehicle-considering-them-thieves-banda-news-c-212-1-sknp1027-132931-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस की गाड़ी में सवार केरल के पांच लोगों को चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस की गाड़ी में सवार केरल के पांच लोगों को चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा
Mon, 08 Sep 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली में खड़े केरला निवासी जिन्हें चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कानपुर से नीलामी में पीआरवी गाड़ी खरीदकर सड़क मार्ग से केरला जा रहे गाड़ी सवार पांच लोगों को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया। भाषा अटपटी होने पर उन्हें पीट दिया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया। पांचों को थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में उन्हें जाने दिया। ग्रामीणों ने चोर और गाड़ी में ड्रोन होने की अफवाह पर उन्हें घेरा था।
देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे करीब केरला के कासिर गौड़ जनपद के मंजेश्वर थाना क्षेत्र निवासी नवीराज नायक, रामनारायण होल्ला, हर्षित सेट्टी, सतीश कुमार बेल्चा और नेपाल के संपतरी गांव निवासी शिवचरन शाह देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास पर गाड़ी खराब हो जाने के चलते रुके थे। यहां मिस्त्री ने उनकी गाड़ी ठीक करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर नेपाल के शिवचरन शाह ने कहा कि एक हजार का काम 10 हजार में कर रहे हो। इस बीच भाषा अटपटी होने पर वहां लोगों को शक हाे गया। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। अफवाह उड़ गई कि कुछ लोग पुलिस की गाड़ी से ड्रोन ले जा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस बीच सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाया। पांचों को देहात कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ की गई तो नवीराज ने बताया कि वह हाईकुशी वर्कशाप के कर्मचारी हैं। कानपुर पुलिस लाइन में नीलामी में यह गाड़ी खरीदी है। इससे पहले भी वह यूपी के अन्य जिलों से गाड़ी खरीद चुके हैं। पुलिस ने कानपुर में आरआई से संपर्क कर जानकारी की तो उन्होंने गाड़ी नीलामी में खरीदने की पुष्टि की है। पूछताछ के बाद पांचों को छोड़ दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
जनपद कानपुर में कुछ यूपी-112 की गाड़ियां नीलाम हुई थी। इसी गाड़ी को गैर राज्य के लोग जिन्होंने खरीदा था। वही गाड़ी में मौजूद थे। गाड़ी की चेकिंग से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। सभी व्यक्तियों को थाने ले जाकर और पूछताछ कर छोड़ दिया है।
राजवीर सिंह गौर
क्षेत्राधिकारी सदर