{"_id":"60280dce8ebc3ee974200645","slug":"village-teacher-student-bsa-block-banda-news-knp611688274","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को प्रोजेक्टर से प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को प्रोजेक्टर से प्रशिक्षण
विज्ञापन
बबेरू। ब्लाक संसाधन केंद्र में शिक्षक व शिक्षामित्रों को दो दिवसीय आधार शिला क्रियान्वयन संदर्शिका, समृद्ध हस्तपुस्तिका व गणित किट पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ कैलाश सिंह ने कहा कि मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के शिक्षकों को प्रेरित किया।
शिक्षकों को प्रोजेक्टर की सहायता से कोरोना महामारी से बच्चों की शिक्षा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कई तकनीकों व योजनाओं को साझा किया। एकेदमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) चंद्रप्रकाश गुप्ता, नृपेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, अनुपम गुप्ता, विनोद कुमार पांडेय, पंकज कुमार शर्मा, लक्ष्मीचंद्र, राघवेंद्र, अरविंद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
महिला के साथ मारपीट कर मंगलसूत्र तोड़ा
अतर्रा। कस्बे के राजनगर निवासी रजुलिया देवी ने शनिवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि दरवाजे पर बालू छान रही थी। पड़ोसी युवक ई-रिक्शा लेकर गुजरा और दरवाजे पर खेल रहे बच्चों को टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसे भी मारा-पीटा। आरोप लगाया कि गले में पड़े मंगलसूत्र तोड़ लिया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
-------------------
फोटो परिचय-7- पैलानी में घरौनी सर्वे के लिए उड़ता ड्रोन
ड्रोन से हुआ सर्वे
खप्टिहा कलां। स्वामित्व योजना के अंतर्गत शनिवार को पैलानी तहसील के कई गांवों में ड्रोन से सर्वे किया गया। एसडीएम रामकुमार, तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि बुधेड़ा, मवईघाट, गाजीपुर में भी सर्वे किया जा चुका है। सर्वे में दीपंकर सेन, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
फोटो 13 बीएनडीपी 08- बांदा में चैलेंज कप का फाइनल जीतने पर आरसीबी टीम कप्तान को ट्राफी सौंपते भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद।
आरसीबी ने चैलेंज कप की ट्राफी जीती
स्टार वाइस टीम को सात विकेट से हराया
बदौसा में निजामी टीम ने जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/बदौसा। चैलेंज कप के फाइनल में शनिवार को आरसीबी टीम ने स्टार वाइस को सात विकेट से हराकर चैलेंज कप टूर्नामेंट जीत लिया। डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट में स्टार वाइस ने 16 ओवर में 106 रन बनाए। बल्लेबाज हैदर ने 22, मोहित सिंह ने 20 रन बनाए।
आरसीबी के बालर प्रभाकर यादव ने चार विकेट लिए। आरसीबी टीम ने 7 विकेट में ही लक्ष्य पूरा कर फाइनल में फतेह हासिल कर ली। मनोज रैकवार ने 59 और मानस ने 32 रनों का योगदान दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने विजेता और उप विजेता टीमों के कप्तानों को ट्राफी सौंपी। चंद्रमौली भारद्वाज, स्वदेश, गौरव शिवहरे, अनिल चौहान, आशीष यादव, धमेंद्र यादव, संतोष अवस्थी आदि उपस्थित रहे। कमेंट्री अवनीश अवस्थी व दीपक श्रीवास्तव और अंपायर आदिल, रेहान और दुर्गेश भदौरिया रहे। आयोजन कमेटी के अजय प्रताप, विपिन, शुभम, मिथलेश, रानू, अमन वर्मा आदि मौजूद थे।
उधर, बदौसा में सेमीफाइनल में धौरही टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाए। संदीप ने 49, सुशील ने 40 रनों का योगदान दिया। काजीपुर टीम ने 10.3 ओवरों में 98 रन बनाए। दूसरे सेमी फाइनल में बरछा (ब) टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। जवाब में निजामी नगर टीम ने 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सद्दाम खां ने परिचय लिया। हारुन खां, इम्त्यिाज खां, समीर खां, संतोष पाल, प्रशांत गुप्ता, राजकुमार, शोएब खां, फैसल आफताब आदि मौजूद रहे।
------------------
फोटो परिचय-11- कथावाचक नवलेश दीक्षित
भावना के अनुरूप प्रभु देते हैं भक्त को दर्शन
अतर्रा। बिसंडा कस्बे के बबेरू रोड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक नवलेश दीक्षित महाराज ने कहा कि जिस परम पिता परमेश्वर के कई अवतारों में की गई लीलाओं का गुणानुवाद संत करते हैं, ऐसे परमेश्वर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद तो बाबा नंद व यशोदा ने लिया है। श्रीकृष्ण मिट्टी खाते हैं और यशोदा डांटती हैं। कृष्ण के मुख पर उन्हें देवता व देवियां दिखते हैं। यानि की जैसी जिसकी भावना होती वैसा ही प्रभु उसे दर्शन देते हैं। यजमान के रूप में मुन्नी देवी, शिव प्रसाद, भूपेंद्र गुप्ता, प्रियंका, गौरी, अक्षत गुप्त आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
बाजार गई किशोरी लापता
अतर्रा। बाजार जा रही किशोरी गुम हो गई। पिता ने थाने में तहरीर दी है। शहर के अत्रि नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को बाजार करने के लिए घर से निकली थी। वापस घर नहीं पहुंची। पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि किशोरी का मोबाइल बंद है। रिश्तेदारी आदि में पता करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)