{"_id":"601ede368ebc3e26cb0d284d","slug":"village-school-fan-fall-student-principal-banda-news-knp610312692","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में सम्मानित किए गए पुरातन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में सम्मानित किए गए पुरातन छात्र
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। जनपद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन मनाया गया। त्रिवेणी गांव के स्कूल में सुधीर कुमार चतुर्वेदी के साथ पुरातन छात्र बरदानी लाल प्रजापति, जगदीश दीक्षित (पूर्व प्रधानाध्यापक), रामबाबू, महेश पाल (एसएमसी अध्यक्ष), संतराम (दिव्यांग) आदि शामिल हुए।
उप्र माटी कला बोर्ड सदस्य बरदानी प्रजापति ने विद्यालय को पंखा भेंट किया। यहां अध्यापक अमर सिंह, डॉ. शिव प्रकाश सिंह, रामकुमार यादव, सुनील कुमार, अनुराधा शुक्ला, निरंजन चक्रवर्ती, गार्गी नेगी, नुसरत जहां, दीपा चतुर्वेदी, अमित, पूनम, अनीता, आंगनबाड़ी प्रतिमा, रसोइया हिरिया और चंदा आदि मौजूद रहीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय, पड़ोहरा में प्रधानाध्यापक तेज बहादुर ने पुरातन छात्रों का सम्मान किया। यहां बाबू शुक्ल प्रवक्ता, श्रीप्रकाश चंद्र त्यागी अध्यापक, इंद्रपाल यादव पुलिस विभाग, रामशंकर सिंह नव सेना, चंद्रमोहन साहू प्रधानाध्यापक, अवधेश शुक्ला सचिव पंचायत, शिव कुमार सिंह, वेद प्रकाश आदि शामिल हुए। अध्यापक अमर सिंह, नीरज कुमार पांडेय, नरेंद्र चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, साकेत साहू, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, खप्टिहा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय अहिरन डेरा में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह व समाज कल्याण अधीक्षक दीपक मिश्रा ने विद्यालय में पुरातन छात्राओं प्रांशी, नैंसी, रोशनी, निर्मला, सपना, सुधा, व रोशनी सहित सात छात्राओं को सम्मानित किया। यहां प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह व अध्यापक शिव शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------
फोटो-06बीएनडीपी-13 : अतर्रा में हाईवे पर प्रदर्शन करते बुंदेलखंड किसान यूनियन कार्यकर्ता।
कृषि कानून के विरोध में हाईवे पर जाम
अतर्रा। कृषि कानून के विरोध में शनिवार को यहां बुंदेलखंड किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। लगभग आधा घंटे तक दोनों तरफ वाहन फंसे रहे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जेपी यादव को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने नेतृत्व किया। पूर्व बार अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद करवरिया, प्रवक्ता उमा सिंह, रज्जू प्रसाद, विपिन शुक्ला, अनिरुद्ध मिश्रा, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे। एसडीएम समेत सीओ सत्य प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर अखिलेश, कालिंजर थानाध्यक्ष व पीएसी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
--------
शिविर में बताए मानसिक रोग के लक्षण और बचाव
अतर्रा। हिंदू इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की बांदा टीम ने शनिवार को शिविर लगाकर मानसिक रोगों के लक्षण और बचाव उपचार की जानकारी दी। डॉ. रिजवाना हाशमी ने कहा कि मानसिक विकारों का निदान व्यवहारिक तरीकों और दवाओं के माध्यम से संभव है। मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. हरदयाल ने बताया कि शराब, बीड़ी सिगरेट व तंबाकू युक्त पदार्थों का सेवन एवं अनैतिक व्यवहार, दिनचर्या मानसिक रोगों को जन्म देती है। डॉ. वंदना गुप्ता काउंसलर किशोरी स्वास्थ्य परामर्श दात्री ने जानकारी दी। त्रिभुवन नाथ साइकियाट्रिस्ट नर्स ने भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद त्रिपाठी, पतराखन सिंह, संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------
स्थापना दिवस मनाया गया
अतर्रा। संत शिरोमणि रविदास समाज, महोतरा का स्थापना दिवस मनाया गया। समाज को एकजुट रखने का संकल्प लिया गया। समिति संयोजक सहायक अभियंता सिंचाई प्रखंड, कर्वी रवि वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी, बिसंडा आकाश वर्मा ने 100 वृद्धों, दिव्यांग महिला-पुरुषों को कंबल बांटे। कन्या भोज व भंडारा हुआ। प्रबंधक कौशल किशोर वर्मा, राजकुमार, राममूरत, रामचरण वर्मा, साधूराम, अमरचंद्र, ओमप्रकाश, उदय राज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------
अनशन समाप्त
अतर्रा। सड़क निर्माण को लेकर महुटा गांव के ग्रामीणों का 2 दिन से चल रहा आमरण अनशन शनिवार को खत्म हो गया। तहसीलदार विजय प्रताप ङ्क्षसह की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता अनूप सिंह व अवर अभियंता विनय सिंह ने आश्वासन दिया। अनुज, सचिन, अंकित, प्रेम, विष्णु दत्त, रविशंकर द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, संजय, सुमित, विजयकांत, बल्लू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------