{"_id":"60635ad68ebc3ec79d12df38","slug":"village-police-sdm-banda-city-banda-news-knp6206054143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहुंओर जमकर चला रंग, अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहुंओर जमकर चला रंग, अबीर-गुलाल
विज्ञापन
village,police,SDM,banda,city
- फोटो : BANDA
बांदा। होलिका दहन के बाद दो दिवसीय परंपरागत रंग पर्व सोमवार और मंगलवार को जमकर मनाया गया। दूसरे दिन मंगलवार को होली की धूम रही। तमाम लोगों ने इसी दिन होली मनाई। जगह-जगह रंग और अबीर-गुलाल की बौछार हुई। चेहरे पोतकर रंगों से नहला देने की होड़ रही। शहर, कस्बों और गांवों में रंगों का यह पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उधर, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी मंगलवार को खूब होली खेली।
रविवार की देर रात होली जलने के बाद सोमवार और मंगलवार को पूरे दिन होली की धूम रही। जगह-जगह होलियारों की हुड़दंग और हो-हल्ला चलता रहा। मंगलवार को सुबह एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर नाचने-थिरकने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चला। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर और गुलाल के साथ होली की बधाई दी। महिलाएं और बच्चे रंगों में लिपे-पुते रहे। बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी, खिन्नी नाका में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में होरियारों ने ताकत झोंक दी। उन्हें रोकने के लिए अन्य होलियारे रंगीन पानी की बौछारें करते रहे। शहर के बलखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, कटरा, किरन कालेज चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, खिन्नीनाका, छोटी बाजार, झंडा चौराहा, स्वराज कालोनी, अशोक लाट, सिविल लाइन, इंदिरा नगर, आवास विकास, अलीगंज, जिला परिषद चौराहा होली गीत और डीजे की धमक से गूंजते रहे।
रंगों से सराबोर युवाओं की टोलियां नाचतीं-थिरकती रहीं। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दूसरे दिन होली का लुत्फ लिया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और डीएम आनंद कुमार सिंह ने होली के जश्न के बीच घुड़सवारी की। आईजी के. सत्यनारायणा ने भी मातहतों के साथ खूब होली खेली। होली जश्न का आलम यह रहा कि अधिकारी और कर्मी का भेद नजर नहीं आया।
विज्ञापन
इंसेट---
भाई-बहनों के प्यार में आड़े आया कोरोना
होली के दूसरे दिन मंगलवार को भइयादूज मनाई गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने भाइयों को रोली-टीका लगाया और मुंह मीठा कराया। हालांकि, कोरोना से तमाम महिलाओं ने मायके की यात्रा नहीं की। उधर, जेल में बंद भाई और बहनों के बीच कोरोना संक्रमण की दीवार आड़े आ गई। जेल प्रशासन ने मुलाकात पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। दूरदराज से आईं बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद भाई से मुलाकात किए बिना मायूस होकर बैरंग लौट गईं। प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरोना से पिछले एक साल से मुलाकात पर रोक लगी है। शासन के निर्देश आने पर ही मुलाकात शुरू हो सकेगी।
इंसेट---
फोटो परिचय-3-स्टेशन पर होली खेलते समाचार पत्र विक्रेता संघ।
वितरकों ने अबीर-गुलाल संग खेली होली
समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्टेशन स्थित सेंटर पर सभी वितरकों ने एक-दूसरे के गुलाल लगा शुभकामनाएं दीं। जिला महामंत्री महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि वितरकों के बीच होली मिलन एकता की मिसाल कायम करता है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता, सलाहकार राजकुमार गुप्ता, मलखान कबीर, जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत, सचिव जय प्रकाश कबीर, मोहम्मद नजीर, मयंक गुप्ता, महेश प्रजापति, सोनू राजपूत आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी थे। (संवाद)
इंसेट---
बुंदेली गीतों पर फाग की धूम
तिंदवारी। दो दिवसीय होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में फाग मंडली में ढोलक की थाप पर गीत हुए। जगह-जगह डीजे की धुन में लोग थिरकते रहे। सोमवार व मंगलवार को कस्बे में होली की धूम रही। थाने में फाग का कार्यक्रम हुआ। ठंडाई, मिठाई, गुझियों आदि का इंतजाम किया गया। प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन समेत सभी कर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को होली खेली। डीजे की धुन में अबीर-गुलाल उड़ाकर कार्यकर्ता जमकर थिरके। हिमेश मिश्रा, राज अनुरागी, देवेश मोनू, गोपाल, सुंदर सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
इंसेट---
ग्रामीण क्षेत्रों में धूम से मना होली पर्व
बबेरू। ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। फाग व गीत गाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। कोतवाली प्रभारी व उनकी टीम गश्त पर रही। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-9-नरैनी में फाग गीत गाते होलियारे।
होली फाग गायन की रही धूम
नरैनी। होली में फाग गायन की धूम रही। होलियारों की टोली फाग गायन के साथ गांव में घूमी। अथाई गढ़ी में पारंपरिक फाग गीत हुए। इसमें गांव के बड़े बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। लक्खू पाठक के फार्म हाउस व पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा के आवास में भी होली मिलन व फाग गायन हुआ। मदन किशोर, रामकिशोर, रज्जाक अली, राममिलन कबीर, दीनदयाल, रामदीन प्रजापति आदि मौजूद रहे। उधर, भइया दूज पर बहनों ने भाइयों को रोली चावल तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। होली के दूसरे दिन रंगों की होली होती है। गांधी नगर में मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गोविंदा, छोटाली शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अन्नू रलिहा, विष्णु शर्मा, आयोजक पिंटू महाराज, महेश्वरी त्रिपाठी आदि मौजूद थे। (संवाद)
इंसेट---
बैंक मित्रों ने नहीं मनाई होली
अतर्रा। वेतन विसंगतियों व अफसरों की कार्यप्रणाली के खिलाफ बैंकमित्रों ने एकजुट होकर होली का त्योहार नहीं मनाया। बैंकमित्रों ने इंडियन बैंक जनरल मैनेजर, आरबीआई और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ट्वीट किया है। इंडियन बैंक शाखा अतर्रा बैंक मित्र संजुल प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि हमीरपुर जोन बैंकमित्रों के समर्थन में अतर्रा, बदौसा, ओरन, महोबा, बांदा के इंडियन बैंक के बैंक मित्रों ने होली का त्योहार नहीं मनाया। बैंकमित्रों ने इंडियन बैंक अफसरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 6 माह से बैंकमित्रों का कमीशन बैंक द्वारा समय से नहीं दिया जा रहा। वेतन न मिलने से परिवार बदहाल हैं। बैंक अधिकारी अटल पेंशन योजना के फार्म गांव-गांव से भरवाने का दबाव बना रहे हैं। न करने पर कमीशन काटने के साथ ही 2500 रुपये अलग से पेनाल्टी लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। बैंकमित्रों को लैपटाप सहित अन्य व्यवस्थाएं स्वयं करनी पड़ती हैं। बैंक मित्र संजुल द्विवेदी के साथ जितेंद्र गौतम, अंशुल शिवहरे, मनीष वामरे, श्याम श्रीवास्तव, जितेंद्र, राकेश गुप्ता, रामदेव, रामशरण शिवहरे, गंगा प्रसाद साहू, राहुल देव, वीरेंद्र, कृष्णकांत पाठक, कपिल तिवारी, वीरेंद्र द्विवेदी, भानू सिंह, जगत नारायण, रामचंद्र, हरीलाल, महेश आदि ने ट्वीट कर जानकारी दी। (संवाद)