फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,marriage,DM,lockdown,city

आज से 59 घंटे का लॉक

Thu, 22 Apr 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
village,marriage,DM,lockdown,city
बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित प्रत्येक शुक्रवार को रात 8 बजे से सोमवार को सुबह 7 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू/लॉकडाउन शुक्रवार (23 अप्रैल) से लागू होगा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम शासनादेश का हवाला देकर इसका आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

लगभग 59 घंटे हर सप्ताह लोग घरों पर ही लॉक रहेंगे। डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य किसी को कर्फ्यू अवधि में आवागमन की अनुमति नहीं होगी। शहर से लेकर गांव तक हर कोने में मास्क अनिवार्य होगा। अनुपालन न करने पर पहली बार 1000 और दूसरी बार 10,000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। साथ ही संबंधित थानाध्यक्षों का सीधा दायित्व होगा कि वह यह सुनिश्चित कराएं। डीएम ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को घर के अंदर ही मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

शादी समारोह में बंद स्थलों पर 50 व्यक्ति और खुले स्थान पर 100 व्यक्तियों को मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर की शर्तों के साथ अनुमति होगी। रोडवेज बसों में 50 फीसदी यात्री ही चल सकेंगे। अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी या अभ्यर्थी अपने आईडी कार्ड और प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया को पास/कार्ड के आधार पर अनुमति होगी। आक्सीजन की सप्लाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे। डीएम ने कहा कि जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed