{"_id":"602ea8d48ebc3ee8ef00ac1d","slug":"village-former-police-cdo-dm-banda-news-knp61269247","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर सचिव निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला विकास अधिकारी कृष्ण करुणाकर पांडेय ने कमासिन ब्लाक के भॉटी गांव के ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया। आरोप है कि गांव के मनरेगा कार्यो में रुचि नहीं ले रहे। विकास कार्य व मानव दिवसों का सृजन नहीं किया जा रहा है। अफसरों के आदेशों का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। निलंबित सचिव विकास खंड कमासिन से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच नरैनी के खंड विकास अधिकारी करेंगे। (संवाद)
------------------
शपथ ग्रहण समारोह 20 को
बबेरू। अधिवक्ता संघ बबेरू के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को होगा। अध्यक्ष उमाकांत तिवारी व महामंत्री देशराज मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहेंगे। (संवाद)
------------------
कर्मचारियों का वैक्सीनेशन
खप्टिहा कलां। कोविड-10 के तृतीय चरण के वैक्सीनेशन अभियान के तहत सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। जसपुरा सीएचसी में एसडीएम रामकुमार वर्मा, तहसीलदार राजीव निगम, जसपुरा के उप निरीक्षक राहुल सिंह आदि का टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन का काम एएनएम सुनीता साहू ने किया।(संवाद)
विज्ञापन
-----------------
फोटो परिचय-18 -जैविक फार्म के निरीक्षण में किसान विज्ञान शुक्ला से बातचीत करते मंडलायुक्त।
जैविक फार्म को बनाया जाएगा मॉडल फार्म
अतर्रा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को खेरवा गांव में 400 एकड़ के कृषि फार्म में जैविक खेती, गोशाला, बागवानी, ड्रिप इरिगेशन आदि को देखा और प्रगतिशील किसान विज्ञान शुक्ला के कार्यों की सराहना की। कहा कि मंडल का यह पहला फार्म है जहां पर सभी उपलब्धियों पर काम हो रहा है। इसके लिए बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। समिति जल्द फार्म का अवलोकन कर इसे जैविक फार्म मॉडल बनाने पर काम करेंगी। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार नरैनी सुशील कुमार सिंह, किसान संजीव अवस्थी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------------
फोटो परिचय-14- टीएलएम मेले का अवलोकन करते मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी सीएल चौरसिया।
टीएलएम मेले में शिक्षा के सुधार पर चर्चा
बदौसा। उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दुबरिया में संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक हुई। टीएलएम मेला लगा। मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी सीएल चौरसिया ने टीएलएम मेले का अवलोकर कर कार्यक्रम की सराहना की। बेसिक शिक्षा के व्यापक सुधार व प्रेरणा लक्ष्य पर चर्चा की। खंड शिक्षाधिकारी शिव अवतार ने 14 पैरामीटर, मिशन प्रेरणा की जानकारी दी। संचालन योगाचार्य रमेश राजपूत ने किया। शिक्षक रफीक खां, डा.निसार अहमद, अहमद खां, यूनुस खां, सत्येंद्र कुमार, आनंद गौतम, अखिल श्रीवास्तव, आदर्श, सुशील कुमार, मनोज कुमार, रामहित पटेल, अपेक्षा सावंत, विनिता गुप्ता, पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय-19- भागवत कथा में उपस्थित महिला श्रद्धालु।
कथा में ध्रुव चरित्र बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कैलाश पुरी चौधरीधाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य तुलसीदास महाराज ने ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई। बताया कि ध्रुवअवधपुरी के महाराज उत्तांपद की बड़ी रानी सुनीति का बेटा था।
राजा छोटी रानी सुरुचि से जन्मे बेटे उत्तम का पांचवां जन्मदिन मना रहे थे। तभी ध्रुव पिता के गोद में बैठ गया। सुरुच ने यह कहकर उठा दिया कि पिता की गोद में बैठने के लिए अगले जन्म का इंतजार करना होगा। इसी बात से नाराज ध्रुव तपस्या करने चले गए। ध्रुव को भगवान विष्णु दर्शन देते हुए मनचाहा वरदान मांगने को कहा। कथा में रघुनंदन व शिवाय शर्मा के भजनों में सभी भक्त झूम उठे। इस मौके पर यजमान रामश्री, लल्ला प्रसाद, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, डा. मुन्नी लाल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, कामता प्रसाद, गोपाल चंद्र, मुल्लू महाराज, राजकुमार राज, प्रकाश साहू, अशोक कुमार, अमित गुप्ता, मनीष आदि मौजूद रहे।
इंसेट---
फोटो परिचय-17-रजत जयंती में सामूहिक पाठ करते संत।
रजत जयंती मनाई गई
बबेरू। गायत्री शक्तिपीठ पल्हरी में तीन दिवसीय रजत जयंती कार्यक्रम हुआ। गायत्री शक्ति पीठ के भैयालाल पटेल ने बताया कि 16 फरवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रज्ञा पुराण, दीप यज्ञ, नामकरण, विद्या संस्कार हुए। देव कन्या ब्रम्हाणी सिंह, शिल्पी सिंह, गीता धुरिया, पूजा सिंह, शांति सिंह पुष्पेंद्र सिंह ने कार्यक्रम कराए। टोली नायक रामराज सिंह, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
इंसेट---
धनुष यज्ञ मंचन में गूंजा जय श्रीराम
खप्टिहा कलां। रपरा गंज में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। रामलीला में श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। दर्शक सारी रात जमे रहे। राम का किरदार प्रमोद व लक्ष्मण का प्रदीप चित्रकूट, परशुराम का सर्वेश द्विवेदी, जनक का कालका मिश्रा ने निभाया। संचालन मनोज दीक्षित, व्यास दिनेश सिंह, तबले पर आशीष विश्वकर्मा, नाल पर पंडित दीन दयाल तिवारी ने संगत दी। (संवाद)