फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,DM,animal,DPRO

गोशालाओं में भूख-प्यास से दम तोड़ रहे मवेशी

Mon, 05 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
village,former,DM,animal,DPRO
अतर्रा/खप्टिहा कलां। महुआ ब्लॉक के हस्तम गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गोशाला के सामने प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाया कि गोशाला में मवेशियों को भरपेट खाना नहीं दिया जा रहा है। इससे आए दिन मवेशी मर रहे हैं। मृत पशुओं को ट्रैक्टर से घसीटकर पास में ही फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन

दुर्गंध से ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। हरिओम शर्मा, जय सिंह, राघवेंद्र सिंह, लल्ली यादव, रामबहादुर, मिथुन आदि ने डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग की है। उधर, पैलानी निवासी कमलेश कुमार, रामकृपाल, विनोद, अनिल कुमार व श्रीकांत ने बताया कि पुरानी तहसील प्रांगण में बने अस्थायी गोशाला में मवेशी भूख से मर रहे हैं। कर्मचारी रात के अंधेरे में मवेशियों को गोशाला के पीछे फिंकवा देते हैं। इनकी दुर्गंध से लोगों का रहना मुश्किल हो गया। शिकायत के बाद भी सचिव व पंचायत मित्र कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
कानून और अधिकार बताए
अतर्रा। कस्बे के बांदा रोड में भारतीय सामाजिक संस्थान व मित्र बुंदेलखंड का सामाजिक सहभागिता जागरुकता अभियान के तहत कानूनी सशक्तीकरण कार्यक्रम हुआ। प्रबंध निदेशक शिव कुमार ने युवक व युवतियों को कानून व अधिकार की जानकारी दी। नवनीत कुमार, रवि शुक्ला, पूर्ति, स्वाति, प्रियांशी, आरती, प्रेमा, अर्चना आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ट्रकों की टक्कर में दो घायल
मटौंध। कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रक खड्डी तिगैला के पास टैै्रक्टर चालक को बचाने में टकरा गए। तिंदवारी के छापर गांव निवासी ट्रक चालक पिंटू, खलासी इंद्रसेन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रामजी सिंह ने प्राइवेट वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय-13- विजेता टीम को शील्ड भेंट करते समाजसेवी प्रेम सिंह।
हल्दी पुरवा को पराजित कर जीता फाइनल
बदौसा। कस्बे के हल्दी पुरवा में आयोजित कृष्णा क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर सतना टीम ने हल्दी पुरवा टीम को दो विकेट से पराजित कर फाइनल जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हल्दी पुरवा टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाए। गनेश ने 21, शुभम ने 30, जैद ने 19 रन बनाए। सतना टीम ने जवाब में 3 विकेट खोकर 142 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच राहुल ने 58, मयंक ने 29, अमित ने 27 रन बनाए। समाजसेवी प्रेम सिंह यादव ने विजेता टीम को कप व इनाम देकर सम्मानित किया। दीपक यादव, राजा यादव, भीम यादव, मुस्तकीम, तौकीर, अंपायर इरफान, रवि यादव, हारुन खां, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------
कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 8 को
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 8 अप्रैल को होगा। समारोह में कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिरकत करेंगी। कार्यक्रम उद्यान महाविद्यालय के मल्टीपरपज हाल में होगा। कुलपति प्रो. जीएस पंवार ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के तहत तैयारियां की जा रही हैं। बताया कि दीक्षांत समारोह में देश के जाने माने कृषि वैज्ञानिक, पूर्व सचिव डेयरी, पूर्व महानिदेशक आईसीआर नई दिल्ली डा. मंगला राय भी शामिल होंगे। इस वर्ष कृषि के 51, उद्यान के 48, व अन्य 39 परास्नातक छात्र-छात्राएं उपाधि ग्रहण दी जाएगी। (संवाद)

------------
एआईएमआईएम के दो प्रत्याशी घोषित
बांदा। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने जिला पंचायत सदस्य पदों पर दो वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हस्ताक्षरों से जारी सूची का हवाला देकर जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि जिले के नंबर 24 नरैनी (तृतीय) से अब्दुल रशीद और वार्ड 29 बिसंडा (तृतीय) से बबलू खां उर्फ राहत अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता जुटकर अपने प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। प्रत्याशी घोषणा की बैठक यूथ अध्यक्ष नुसरत खां शीबू, नरैनी क्षेत्र अध्यक्ष मो. जुनैद, बबेरू क्षेत्र अध्यक्ष सगीर उल्ला खां सहित जिला सचिव इरशाद खां, शराफत अली, हाजी गुफरान कमर, हाफिज कासिम रजा, मो. तौसीफ, शानू खां, नफीस खां, अतहर, तफ्जील आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed