फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,bike,police,FIR,banda

सड़क हादसों में दो बाइक सवार मरे, दो घायल

Thu, 15 Apr 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
village,bike,police,FIR,banda
बांदा/खप्टिहा कलां। दो सड़क हादसों में एक ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक को कानपुर रेफर किया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों घटनाएं पैलानी थाना क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

कसिया डेरा (अमलोर) गांव निवासी मइयादीन का पुत्र अर्जुन (22) गुरुवार को दोपहर बाइक से परचून दुकान का सामान लेने पैलानी जा रहा था। साथ में पिपरहरी गांव का राजाराम (32) पुत्र शिवनायक भी था। पैलानी कस्बा के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक चालक अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामराज को जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा भोलू ने बताया कि अर्जुन की शादी 26 जून को तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं वहीं रामराज खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन

दूसरी घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास बीती रात तेज रफ्तार बाइक सवार के सामने अचानक जंगली जानवर आ जाने से रामसहाय चौहान (65) व उसका पुत्र विजय बहादुर सिंह (40) घायल हो गए। नाइट कफ्र्यू से सड़कें सूनसान होने पर घायल पिता-पुत्र रातभर तड़पते रहे। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उन्हें एबुंलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। रामसहाय की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कार की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत
नरैनी। कार से टकराई बाइक पर मामा के साथ जा रही 12 वर्षीय भांजी पूजा की मौत हो गई। बाइक चला रहा मामा सनद (22) और उसकी बहन अंजू (9) घायल हो गए। घटना गुरुवार को सुबह लहुरेटा गांव के पास हुई। सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से पूजा को कानपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका कालिंजर थाना क्षेत्र के सांड़ी और घायल सनद गाजीपुर (नरैनी) के हैं। सनद के भाई राममनोज की 26 अप्रैल को शादी है। इसी में शामिल होने के लिए दोनों बहनें ननिहाल जा रही थीं। प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि कार चालक रामआसरे पुत्र बाबू सिंह (कानपुर देहात) को हिरासत में लिया गया है। बाइक चालक के हेलमेट लगाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
---------
फोटो-15बीएनडीपी-4 : बांदा के बांबेश्वर पहाड़ में पेड़ों पर लगी आग से उठता धुआं।
अब बांबेश्वर पहाड़ में दहकी आग
बांदा। शहर की सीमा पर स्थित बांबेश्वर पहाड़ के ऊपर लगे पेड़ों में गुरुवार को सुबह आग भड़क उठी। पहाड़ पर ही आसपास स्थित आबादी में हड़कंप मच गई। यहां के बाशिंदों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। उधर, तिंदवारा गांव में शार्ट सर्किट से रमेश कुमार के मकान व उसमें रखी साइकिल मरम्मत की दुकान में आग लग गई।

---------
तीन न्यायाधीशों ने संभाला कार्यभार
बांदा। विभिन्न जनपदों से तबादले पर आए तीन न्यायाधीशों ने गुरुवार को यहां अपनी अदालतों में कार्यभार संभाल लिया। प्रथम अपर जिला जज के रूप में मोहम्मद अशरफ अंसारी ने कार्यभार ग्रहण किया। विशेष न्यायाधीश (डकैती) के पद पर बलराज ंसिंह और विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट पद पर अमित वीर सिंह ने चार्ज लिया है। उधर, अभी तक एसीजेएम प्रथम रहे नदीम अनवर को अब यहां सिविल जज (सीनियर डिवीजन) का पदभार सौंपा गया है। यह जानकारी जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed