फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,bike,police,CHC,banda

ट्रक की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
village,bike,police,CHC,banda
खप्टिहा कलां। जसपुरा थाना क्षेत्र के छोटी पुलिया के पास सुमेरपुर की ओर से लोहे के गाटर लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जसपुरा गांव का कमलाकांत साहू (39) की भांजी वंदना (शांति नगर बांदा ) की शादी 30 अप्रैल को होनी है। शादी की तैयारी के लिए मामा कमलाकांत अपने दोस्त को पैलानी गांव में छोड़कर बुधवार की रात घर लौट रहा था। जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरौड़ा गांव पुलिया के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजन उसे सीएचसी से कानपुर ले गए। देर रात उसकी मौत हो गई। कमलाकांत एसबीआई शाखा के पास पान की गुमटी किए था। पत्नी महिमा व दो पुत्रियां है। दरोगा रावेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------
कोविड अस्पताल बनाने की मांग
अतर्रा। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राजकीय आयुर्वेदिक कालेज को कोविड अस्पताल बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने व अस्पतालों में व्यवस्थाएं न होने पर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय आयुर्वेदिक कालेज में 100 बेड हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मृत प्रत्याशियों के गांवों में चुनाव नौ मई को
नरैनी। प्रत्याशियों की मृत्यु से निरस्त हुए चुनाव की नई तिथियां आयोग ने घोषित कर दी हैं। 9 मई को मतदान होगा। सहायक विकास अधिकारी रमेशचंद्र कुशवाहा ने बताया कि निर्वाचन के दौरान जिन प्रत्याशियों की मृत्यु हो गई थी, उन ग्राम पंचायतों के लिए नामांकन 30 अप्रैल को होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। पहली मई को नाम वापसी व दोपहर बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 9 मई को मतदान व 11 मई को मतगणना होगी। आदेश में यह भी बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है और किन्ही कारणों से रद्द नहीं हुआ है उन्हें दोबारा नामांकन नहीं करना पड़ेगा। (संवाद)
-------------------
मतदाताओं में रहा जोश
अतर्रा। नरैनी ब्लाक के दिखितवारा ग्राम पंचायत में सुबह से ही मतदाताओं में खासा जोश रहा। कतारों में लगकर मतदाताओं ने वोट डाले। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय के बूथों में सुबह 9 बजे तक बूथ संख्या एक से लेकर चार में 116 वोट पड़ चुके थे। इसी प्रकार 5 से 9 में 116 वोट, बूथ संख्या 10 से 13 में 137 वोट पड़ चुके थे। (संवाद)
------------------
गांव को धांधली से बचाना है
खप्टिहा कलां। परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कालेज मतदान केंद्र में वार्ड संख्या 12 व 13 में बृहस्पतिवार को सुबह भारी भीड़ रही। धूप से परेशान मतदाता पेड़ों की छांव के नीचे बैठने को मजबूर रहे। तकरीबन दो घंटे लाइन में लगने के बाद मतदाताओं की बारी आई। यहां कवरेज को पहुंचे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया। उधर, मुन्नी देवी अपने डेढ़ माह के दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर पांच किलोमीटर दूर स्थित बूथ वोट डालने पहुंची। चटक धूप से बचाने के लिए बच्चे को अंगौछे से ढके थी। मुन्नी ने कहा कि बच्चे को धूप से बचाना है तो गांव को धांधली से बचाना है। (संवाद)
------------------
तुर्रा और पड़मई में बदल गए मतपत्र
नरैनी। ब्लाक क्षेत्र के तुर्रा और पड़मई गांव के बीडीसी प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि मतपत्रों में उनका चुनाव निशान नहीं है। इसके बाद भी वोट डलवाए जा रहे हैं। पड़मई गांव के बीडीसी प्रत्याशी शंकर ने बताया कि गांव के तीन और चार नंबर वार्ड में उनके चुनाव निशान वाले मतपत्र पीठासीन अधिकारी नहीं दे रहे। उधर, तुर्रा गांव के बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी दोपहर तक मतदान चालू रखा गया। बीडीओ मनोज सिंह ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। (संवाद)
----------------
निधन पर शोक
नरैनी। बीमारी के चलते निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह (लोहा कारोबारी) का निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। एक सप्ताह पहले उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए थे। उधर, अधाई मार्ग निवासी 40 वर्षीय शिक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक घसराउट (गुढ़ा) गांव में प्रधानाध्यापक थे। निधन पर शिक्षकों ने शोक जताया है। (संवाद)
------------------
मतदान केंद्रों के बाहर लगे रहे प्रत्याशियों के पोस्टर
तिंदवारी। ब्लाक क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह सात से 8 बजे तक मतदान केंद्र सन्नाटे में डूबे रहे। नौ बजे से केंद्रों में मतदाताओं की आमद शुरू हुई। पिपरगवां मतदेय स्थल पर महिला कर्मी को मतपत्र मोड़ने का तरीका तक नहीं मालूम था। उधर, दीवारों पर लगे प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते रहे। भुजौली और गोधनी गांव में बिना मास्क के लोग पर्चियां बनाते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। केंद्रों में कलई के गोले नहीं बनाए गए। जसपुरा के नांदादेव और पड़ेरी गांव में वोटरों पर समर्थित प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान का दबाव बनाते रहे। (संवाद)
इंसेट---
बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों से वोट डालने पहुंचे
बबेरू। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की खासी भीड़ रही। दोपहर तक इक्का-दुक्का लोग ही मतदान करने बूथों पर जाते रहे। मतदाता बैलगाड़ियों और ट्रैक्टर से मतदान करने पहुंचे। यहां शाम 4 बजे तक 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम मतदाताओं की फिर भीड़ उमड़ी। ज्यादा भीड़ होने से कोविड गाइडलाइन का पालन भी धरा रह गया। बबेरू के पतवन गांव में मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराए गए। एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ सियाराम, तहसीलदार विपिन कुमार, कोतवाली प्रभारी भाष्कर मिश्रा भ्रमण करते रहे। (संवाद)
इंसेट---
शाम 4 बजे तक 55 फीसदी मतदान
खत्री पहाड़। बाइकों व कार से मतदाता मतदान करने पहुंचे। शाम चार बजे तक 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक लंबी लाइन लगी रही। बूथों पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से कड़ी धूप में महिलाएं पेड़ों की छांव तलाशतीं रहीं। गिरवां थाना और अकबरपुर चौकी इंचार्ज भी फोर्स के साथ गिरवां, काजीपुर, स्योंढ़ा, खानपुर, कोलावल, जरर, पिथौराबाद, मुरवा, हुसैनपुर गांव में मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। (संवाद)
इंसेट---
प्रत्याशी पर वोट डलवाने का आरोप
ओरन। ओरन ग्रामीण के पंचायत चुनाव में प्राथमिक विद्यालय सज्जो का पुरवा में प्रत्याशी बूथों के अंदर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। (संवाद)
इंसेट---
डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया
बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा ने मुस्लिम बाहुल्य गांव सहित कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। दोनों अफसरों ने अपनी मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया। बूथ के अंदर सिर्फ दो से चार मतदाताओं को प्रवेश के निर्देश दिए। (संवाद)
इंसेट---
फ्लाप रहा कंट्रोल रूम
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की जानकारी देने के लिए विकास भवन सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम फ्लाप साबित हुआ। तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मतदान प्रतिशत की सही जानकारी नहीं दी गई। आलम यह था कि मीडिया कर्मियों सहित अफसरों को भी गुमराह करते रहे। इस संबंध में एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। सीडीओ हरिश्चंद्र भी स्पष्ट बताने में टालमटोल करते रहे। (संवाद)

इंसेट---
फर्जी मतदान का आरोप
अतर्रा। ग्राम पंचायत तेरा-ब में मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मी प्रत्याशी को मतदान केंद्र के अंदर बैठाकर मतदान कराते रहे। हालांकि, इसकी शिकायत उन्होंने किसी अधिकारी से नहीं की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed