{"_id":"602027218ebc3e74a5421d17","slug":"village-bike-police-bag-stolen-team-banda-news-knp610496784","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के परिजनों से मिल आईजी ने दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के परिजनों से मिल आईजी ने दिया भरोसा
विज्ञापन
मृतक सराफा व्यवसायी के पिता से बातचीत करते आईजी के.सत्यनारायणा।
- फोटो : BANDA
बांदा/बदौसा। दस्यु प्रभावित फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में तीन फरवरी को सोने-चांदी के कारोबारी जितेंद्र सोनी उर्फ छोटा की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या और कैश व जेवर लूटने की घटना में रविवार को पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के परिवार से बातचीत की।
शाम को गांव से अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने बघेलाबारी गांव के पास जितेंद्र सोनी की कनपटी में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी और दुकान के माल से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अभी बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रविवार को सुबह आईजी ने घटनास्थल देखा और जबरापुर में मृतक के भाई, माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों से बातचीत की।
आईजी ने बताया कि अतर्रा सीओ और फतेहगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमें लगाई गई हैं। एसओजी टीम भी आरोपियों को खोज रही है। आईजी ने मृतक के पिता से पूरी संवेदना और हमदर्दी जताते हुए बातचीत की और घटना के तथ्य जाने। यहां के बाद आईजी ने बदौसा थाने में निर्माणाधीन आरक्षी बैरक, विवेचना कक्ष और पुरानी आवासीय बैरक का निरीक्षण किया। अतर्रा क्षेत्राधिकारी और बदौसा प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
---------------
फोटो परिचय-13-सईद अहमद।
शस्त्र निस्तारण के लिए दो सदस्य नामित
बांदा। कोर्ट से निस्तारित हो चुके मुकदमे/अभियोगों से संबंधित असलहों का निस्तारण करने के लिए डीएम के निर्देश पर एडीएम ने दो सदस्यीय समिति गठित की है। इसके लिए संयुक्त निदेशक (अभियोजन) ने पत्र जारी किया था। समिति में डिप्टी कलक्टर महेंद्र प्रताप और कलक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद को नामित किया गया है। मुख्यालय स्थित सदर मालखाने में कई आपराधिक मुकदमों से संबंधित 154 अवैध असलहे रखे हुए हैं। इनसे संबंधित केस कोर्ट से निस्तारित हो चुके हैं। अब इन असलहों को निस्तारित किया जाना है। (संवाद)
----------------
फोटो परिचय-10-राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की जोनल कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
प्राविधिक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी गठित
बांदा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ जोनल कार्यकारिणी का रविवार को यहां तिंदवारी रोड स्थित मैरिज हाल में चुनाव हुआ। दक्षिणांचल के ओपी मिश्रा चुनाव प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे। केंद्रीय महासचिव मोहम्मद वसीम ने चुनावी बैठक की अध्यक्षता की। यदुवंश यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष और इरफान अहमद को संरक्षक तथा लखनलाल पटेल को जिलाध्यक्ष चुना गया। संतोष कुमार जिला सचिव होंगे। श्यामधर सरोज, बृजेश कुमार, मुलायम यादव व अशोक यादव को उपाध्यक्ष और अजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चंदन कुमार प्रचार सचिव बनाए गए हैं। बैठक में कानपुर अध्यक्ष रमाकांत और कोषाध्यक्ष अमित निरंजन सहित उन्नाव जिलाध्यक्ष सुरेंद्र और वित्त निरीक्षक विनोद कुशवाहा भी मौजूद थे। (संवाद)